Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्किल इंडिया ने वार्षिक कौशलाचार्य पुरस्‍कारों की घोषणा की

उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए 53 कौशल प्रशिक्षकों को पुरस्‍कृत किया गया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 05 Sep 2019

Last updated on: Sep 05, 2019, 00:00 IST

स्किल इंडिया मिशन के लिए प्रशिक्षकों को प्रोत्‍साहन देने के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने आज कौशलाचार्य समादर 2019 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को सम्‍मानित किया गया।स्किल इंडिया ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्‍थान (एनएसटीआई), औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई), जन शिक्षण संस्‍थान (जेएसएस) एवं अन्‍य प्रतिष्ठित संस्‍थानों के प्रशिक्षकों तथा विश्‍व कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं समेत 53 प्रशिक्षकों को उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए सम्‍मानित किया। इन पुरस्‍कार विजेताओं में कजान, रूस में आयोजित वर्ल्‍ड स्किल 2019 प्रतिस्‍पर्धा के 19 विजेता, एनएसटीआई/आईटीआई के 15 कौशल प्रशिक्षक एडोब, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मारूति, ओएनजीसी, भेल, बॉश, एईजिस के 9 कॉरपोरेट प्रशिक्षक तथा जेएसएस के 10 प्रशिक्षक शामिल हैं।मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा कि कौशलाचार्य पुरस्‍कार प्रत्‍येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। इससे कौशल प्रशिक्षकों के योगदान को पहचान मिलेगी। अनुमान है कि 2022 तक भारत में 2.5 लाख प्रशिक्षकों की आवश्‍यकता होगी। मंत्रालय ने ऐसे कार्यक्रमों की शुरुआत की है जिससे राष्‍ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्‍थान की अवसंरचना और क्षमता का प्रभावी उपयोग होगा। प्रशिक्षकों को और भी बेहतर बनाने के लिए एनआईएमआई, एनएसटीआई, केंद्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्‍थान (सीएसटीआरआई) जैसे संगठन साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि गुरु शिष्‍य परंपरा प्राचीन भारतीय सभ्‍यता की विशिष्‍ट परंपरा रही है। हमारे शिक्षक अपने शिष्‍यों को जीवन का पाठ पढ़ाते थे और जीवन के लिए आवश्‍यक कौशल का प्रशिक्षण देते थे। 

प्रशिक्षकों को प्रोत्‍साहित करने तथा उनके योगदान को पहचान देने के लिए मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्‍नता हो रही है कि कौशलाचार्य पुरस्‍कार समारोह प्रत्‍येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। स्किल इंडिया के शिक्षकों को पुरस्‍कार दिए जाएंगे। केवल एक सप्‍ताह पहले कजान, रूस में आयोजित वर्ल्‍ड स्किल इंटरनेशनल में हमारे प्रशिक्षित भारतीय युवाओं की विश्‍व समुदाय ने सराहना की थी।केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्‍य मंत्री श्री राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मियों की कमी के कारण भारत का औद्योगिकीकरण प्रभावित हुआ है। स्किल इंडिया मिशन के तहत प्रशिक्षित कार्य बल तैयार किया जा रहा है। हम प्रशिक्षकों के लिए स्‍नातक कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं। आज का दिन हजारों युवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों को सम्‍मान देने का दिन है।इस अवसर पर छात्रों के लिए एक विशिष्‍ट पुस्तिका को लांच किया गया। इस पुस्तिका को राष्‍ट्रीय निर्देश मीडिया संस्‍थान ने विकसित किया है जो आईटीआई के लिए अध्‍ययन सामग्री भी विकसित करती है।इस अवसर पर प्रशिक्षकों तथा आकलनकर्ताओं के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पुस्तिका को भी लांच किया गया। प्रशिक्षण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र और निजी कंपनियों के बीच साझेदारी के तहत डीजीटी और कौशल्‍या कामेश्‍वर टैक्‍नो सोल्‍यूशन प्राइवेट लिमिटेड, धनबाद के बीच एक समझौते पत्र पर हस्‍ताक्षर हुए।इस अवसर पर मंत्रालय ने अगस्‍त 22-27 तक कजान, रूस में आयोजित वर्ल्‍ड स्किल प्रतियोगिता 2019 के दौरान पदक जीतने वाले 19 प्रतिभागियों को भी सम्‍मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत ने एक स्‍वर्ण, एक रजत और दो कांस्‍य पदकों सहित 15 उत्‍कृष्‍ट पदक जीते थे। 63 देशों में भारत को 13वां स्‍थान मिला। सामान्‍य प्रशिक्षण निदेशालय (डीजीटी) के प्रशिक्षकों को भी कौशलाचार्य पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।                

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD