Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को बार-बार आने वाली बाढ़ों को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर ठोस योजना बनाने के लिए कहा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलकर कहा,‘राज्य हर साल करोड़ों का नुकसान बर्दाश्त करने का सामथ्र्य नहीं रखता’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Sep 2019

Last updated on: Sep 02, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार के पास माँग रखी है कि बार-बार आने वाली बाढ़ों को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर ठोस योजना बनाई जाए क्योंकि इन बाढ़ों से राज्य का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि बाढ़ों की रोकथाम के लिए ठोस और कारगर विधि ढूँढे जिससे राज्य हर साल होने वाले करोड़ों रुपए के नुकसान से बच सके।मीटिंग के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को राज्य में वाली बाढ़ों के कारणों संबंधी अवगत करवाया है और राज्य हर साल इतना बड़ा नुकसान बर्दाश्त करने की हालत में नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बाढ़ की रोकथाम के कई सुझाव दिए हैं जैसे कि नदियों में गार, रेत आदि की सफ़ाई करनी, जलाशयों का निर्माण करना जिससे अतिरिक्त पानी स्टोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब यह केंद्रीय मंत्रालय के उपर है कि उन्होंने भविष्य में ऐसे संकट से बचने के लिए क्या रास्ता ढूँढना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा बाढ़ों के मद्देनज़र उनकी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना था। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि पंजाब के कई गाँव पानी में डूबे हुए हैं। पशु-धन के नुकसान के अलावा 1.72 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फसलों का नुकसान हुआ है और 500 से अधिक घर ढह गए हैं।मीडिया कर्मियों द्वारा यह पूछे जाने पर कि अकालियों द्वारा राज्य सरकार पर यह दोष लगाए जा रहे हैं कि बाढ़ पीडि़तों को अपेक्षित राहत देने में सरकार नाकाम हुई है, इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल को अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में राज्य के बुनियादी ढांचे को बनाने और मज़बूत करने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस मुद्दे पर अकालियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह फावड़े उठाते और नदियों की सफ़ाई कर देते।सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर मामले की सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई पर तैयारी संबंधी बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला अदालत में है और वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले संबंधी मीटिंग में भी कोई चर्चा नहीं हुई।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD