Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धान की सीधी बिजाई कर जल सरंक्षण में योगदान दे रहे हैं किसान अमृतपाल व करमदीप

गांव आलोवाल के किसान भाईयों ने 10 एकड़ रकबे में की धान की सीधी बिजाई

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Aug 2019

Last updated on: Aug 30, 2019, 00:00 IST

होशियारपुर के गांव आलोवाल के दो प्रगतिशील किसानों भाईयों ने 10 एकड़ रकबे में धान की सीधी बिजाई कर जहां कृषि की आधुनिक तकनीक को अपनाया है वहीं पानी की बचत में भी बहुमूल्य योगदान डाला है। इन किसान भाईयों का जल सरंक्षण के लिए उठाया गया कदम अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से धान की सीधी बिजाई को उत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिर रहे जल स्तर को लेकर को जागरु क करना समय की जरु रत है। उन्होंने धान की सीधी बिजाई करने वाली इन किसान भाईयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य किसानों को भी जागरु क हो कर पानी की बचत के लिए आगे आना चाहिए और फसली चक्र से निकल कर कृषि के विविधिकरण को अपनाना चाहिए।उधर गांव आलोवाल के किसान भाई श्री अमृतपाल सिंह व करमदीप सिंह बताते हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने पनीरी के माध्यम से धान की बिजाई की थी, परंतु इस वर्ष कृषि विभाग के सहयोग से व उनकी देखरेख में अपने गांव में उन्होंने पहल करते हुए धान की सीधी बिजाई की है। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई से लगभग 35 प्रतिशत पानी की बचत हुई है व धान भी अच्छी हालत में खड़ा भी है। उन्होंने बताया कि पंजाब में लेबर की किल्लत के चलते उन्होंने करीब 4 हजार रु पए प्रति एकड़ के हिसाब से 40 हजार रु पए धान की बिजाई के खर्चे की भी बचत की है। उन्होंने कहा कि सीधी बिजाई किए धान में कीड़े-मकौड़े व बीमारियां भी कम लगती है क्योंकि पानी न खड़ा होने की सूरत में नमी कम होती है, जिस कारण कीड़े-मकौड़े व बीमारी रहित वातावरण बना रहता है।मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि किसानों को सही दिशा देने व नई तकनीक बताने के लिए कृषि विभाग किसानों के लिए लगातार जागरु कता कैंप व प्रदर्शनियां लगाता रहता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्षों में धान की सीधी बिजाई का रकबा और बढ़ाएंगे व गांव के अन्य किसानों को भी यह तकनीक अपनाने के लिए उत्साहित करेंगे। 

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD