Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यक : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 29 Aug 2019

Last updated on: Aug 29, 2019, 00:00 IST

समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ रहने के लिए योग, जाॅगिंग के अतिरिक्त ब्रिस्क वाकिंग आदि गतिविधियों के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे का समय निकालना आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में ‘फिट इंडिया अभियान’ के आयोजन के अवसर पर मीडिया से बात-चीत करते हुए कही।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस, 2019 के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी परिसर से राष्ट्र के लिए ‘फिट इंडिया अभियान’ का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रसिद्ध मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था।मुख्यमंत्री ने कहा कि को कई देशों में शारीरिक गतिविधियों सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में अपनाया गया है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से स्वस्थ रहने की अपील तथा कहा कि कुछ दशकों पहले स्वस्थता हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग था, एक सामान्य व्यक्ति दिन में कम से कम  8 से 10 किलोमीटर पैदल चलता था। उन्होंने कहा कि इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई है तथा उन्होंने लोगों को स्वस्थ के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री परिषद, विधायक और विभिन्न निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी परिसर से प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया अभियान’ के शुभारम्भ को लाईव देख रहे थे।फिट इंडिया अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कांफ्रेंस हाॅल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) मनोज तोमर, निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व व आपदा प्रबन्धन) दुनी चंद राणा और निदेशक सार्वजनिक वित्त और सार्वजनिक उद्यमी एवं विशेष सचिव (वित्त) राजेश शर्मा सहित सचिवालय के कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए।प्रदेश के सभी जिलों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD