Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार द्वारा जालंधर और फिऱोज़पुर का दौरा

बाढ़ प्रभावित गांवों को राहत देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जी.ओ.जीज़ को किया पे्ररित

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2019

Last updated on: Aug 28, 2019, 00:00 IST

गार्डियनज़ ऑफ (जी.ओ.जीज़) गवर्नेंस से अपील करते हुये मुख्यमंत्री पंजाब के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल ने उनको बाढ़ प्रभावित गाँवों के लोगों को सहायता प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा। बाढ़ों में क्षतिग्रस्त गए गांवों को निर्विघ्न राहत सामग्री के वितरण के लिए उन्होंने गार्डियनज़ ऑफ गवर्नेंस के साथ मुलाकात की ।बुद्धवार को शाहकोट (जालंधर) और मक्खू (फिऱोज़पुर) में जी.ओ.जीज़ के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मुहैया करवा रही है। जि़ला प्रशासन को फ़सलों की विशेष गिरदावरी करने के आदेश जारी करने के अलावा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। लैफ्टिनैंट जनरल ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हरेक पंजाबी को बाढ़ में क्षतिग्रस्त गांवों के लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए । मुख्यमंत्री, पंजाब के सीनियर सलाहकार ने जि़ला प्रशासनों द्वारा चलाए जा रहे राहत कामों में शामिल होने के लिए जी.ओ.जीज़ को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह मानवता के लिए एक सच्ची सेवा होगी क्योंकि इससे बाढ़ों के बाद के समय के दौरान लोगों की मुश्किलें दूर करने के लिए ज़रूरी सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा कि जी.ओ.जीज़ राज्य सरकार की आँखें और कान हैं। सरकार के कामों में पारदर्शिता और जवाबदेही यकीनी बनाने के साथ-साथ दु:ख की घड़ी में देश निवासियों को सहायता प्रदान करना जी.ओ.जीज़ का कत्र्तव्य बनता है ।

 

Tags: TS Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD