Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्यपाल द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक व बौद्धिक विकास पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 27 Aug 2019

Last updated on: Aug 27, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल कलराज मिश्र ने विद्यार्थियों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए योग की महता पर बल दिया है। उन्होंने लड़कियों में आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करने पर भी बल दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में स्वः अनुशासन की भावना पैदा करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।राज्यपाल, आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट एण्ड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त व निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राज्यपाल को भारत स्काउट एण्ड गाइड का स्कार्फ पहनाकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर, कलराज मिश्र ने कहा कि स्काउट एण्ड गाइड युवाओं के संपूर्ण शारीरिक व बौद्धिक विकास में योगदान दे रहा है। यह विद्यार्थियों में छिपे गुणों को उभारने में मदद करता है तथा बहुआयामी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में सकारात्मक सोच विकसित करने में हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट एण्ड गाइड को महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि एचपीबीएसजी इस बात पर विशेष ध्यान दे कि उनसे जुड़े विद्यार्थियों का कौशल विकास किस तरह हो सकता है और उनमें विकास की दृष्टि से क्या आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों में आपदा प्रबंधन के प्रति भी जागरूकता व प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में अनुशासन होना बहुत जरूरी है और यह कैसे स्थापित किया जाए, इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में ही बच्चों को पता होना चाहिए कि उसके लिए क्या करना जरूरी है और क्या नहीं, जिससे वह भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकं।उन्होंने कहा कि बच्चों को आरम्भिक स्तर पर ‘कीप स्माइलिंग’, दूसरे चरण में ‘डूइंग बेस्ट’, तीसरे स्तर पर ‘बी-प्रिपेयर्ड’ और अंतिम चरण में सेवा भाव का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट एण्ड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त व निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने राज्यपाल को प्रदेश स्तर पर कार्यान्वित की जा रही गतिविधियों व प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में 40 हजार से अधिक विद्यार्थी स्कूल व काॅलेज स्तर पर इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से लेकर 25 वर्ष की आयु वर्ग तक विद्यार्थी इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्काउट एण्ड गाइड की गतिविधियों के लिए बच्चों को अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ता है और मण्डी जिले के रिवाल्सर में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है।

 

Tags: Kalraj Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD