Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

मार्कफैड्ड राहत सामग्री मुहैया करवाने में अग्रणी-सुखजिन्दर सिंह रंधावा

पशु चारा, विशेष तौर पर तैयार राशन किटों समेत भोजन पदार्थ करवाए जा रहे हैं मुहैया

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2019

Last updated on: Aug 27, 2019, 00:00 IST

‘‘सहकारिता विभाग विशेष तौर पर इसकी अग्रणी संस्था मार्कफैड्ड ने राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में रह रहे लोगों की सहायता के लिए कई पहलकदमियां की हैं। विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जि़ला प्रशासन के साथ लगातार तालमेल बना रहा है।’’इस संबंधी जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि मार्कफैड्ड के विभिन्न जि़ला कार्यालय बाढ़ प्रभावित लोगों और क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुँचाने में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि मार्कफैड्ड के जालंधर स्थित जि़ला कार्यालय ने ज़रूरतमन्द लोगों को बाँटने के लिए 300 एल.डी.पी.ई. शीटें, 2000 पी.पी. बैग, पशु चारे के 300 गट्टे, 15 किलो रिफायंड तेल (15 पीपे), 50 पैकेट गर्म मसाले, हल्दी और लाल मिर्च आदि सामान जि़ला प्रशासन को मुहैया करवाया है। जि़ला प्रशासन ने एमरजैंसी के लिए मार्कफैड्ड को 100 अन्य शीटों और पशु चारे के 200 गट्टों का प्रबंध करने की सलाह दी है।स. रंधावा ने आगे बताया कि जि़ला कार्यालय, कपूरथला ने पशु चारे के 350 गट्टे और विशेष तौर पर तैयार 50 राशन किटें जिसमें आटा (3 किलो), मूँग मसूर की दाल (आधा किलो), 1 लीटर रिफायंड तेल, बासमती चावल (1 किलो), नमक, गर्म मसाला, हल्दी, लाल मिर्चों के पैकेट, 10 लीटर पानी और माचिस और 2 बड़ी मोमबत्तियाँ आदि सामान है, मुहैया करवाई। इसके अलावा 50 और राशन किटें तैयार की जा रही हैं और मार्कफैड्ड  को पशु चारे के 500 और गट्टे मुहैया करवाने के लिए कहा गया है।मंत्री ने यह भी बताया कि मार्कफैड्ड के रोपड़ जि़ला कार्यालय ने जि़ला प्रशासन को मार्कफैड्ड के पास उपलब्ध खाद्य पदार्थों की सूची दी है और रोपड़ की विभिन्न ब्रांचों में पशु चारे का उचित भंडार उपलब्ध है जो कि जि़ला प्रशासन को राहत सामग्री के तौर पर मुहैया करवाया जा सकता है।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD