Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

संजय शामराव धोत्रे ने दक्षिण अफ्रीका के उच्च शिक्षा उप-मंत्री के साथ शिक्षा के द्विपक्षीय मामलों पर विचार-विमर्श किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Aug 2019

Last updated on: Aug 26, 2019, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के उच्च शिक्षा उप-मंत्री श्री बूटी कगवारिडी मनामेला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे से भेंट की। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्य रूप से भारत सरकार की पहलों तथा दोनों देशों के बीच समझौतों पर विचार-विमर्श किया। दक्षिण अफ्रीकी पक्ष ने कहा कि दोनों देशों को विभिन्न शैक्षणिक डिग्रियों को मान्यता देनी चाहिए और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग करना चाहिए। बेहतर समन्वय के लिए दोनों देशों ने शिक्षा पर एक संयुक्त समिति के गठन का प्रस्ताव दिया।श्री धोत्रे ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। गांधीजी की 150वीं जयंती के संदर्भ में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के अहिंसा-आंदोलन का भी जिक्र किया।श्री धोत्रे ने दक्षिण अफ्रीका का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह उन देशों में शामिल है, जो अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग संवर्धन (एसपीएआरसी) के लिए भारत सरकार की योजना के दायरे में आते हैं। यह योजना भारतीय संस्थानों और विश्व के बेहतरीन संस्थानों के बीच अकादमिक और अनुसंधान सहयोग में सुधार करने के संबंध में है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को संयुक्त रूप से हल करने का लक्ष्य है। वर्ष 2018 में योजना के शुरू होने के बाद से अब तक दक्षिण अफ्रीकी संस्थानों की तरफ से मंजूरी के लिए 4 अनुसंधान परियोजना प्रस्ताव आए हैं। इसी तरह भारतीय संस्थानों में अल्पकालीन शिक्षण के लिए अकादमिक नेटवर्क कार्यक्रम की विश्व पहल के तहत अब तक दक्षिण अफ्रीका से 17 प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों का आगमन हुआ है।दोनों देशों के बीच शिक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग के विभिन्न पक्षों के विषय में एक समग्र सहयोग-समझौते पर बातचीत चल रही है।

 

Tags: Sanjay Shamrao Dhotre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD