Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

सिरमौर जिले के धौला कुआं में आईआईएम का शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Aug 2020

Last updated on: Aug 04, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे और केन्द्रीय वित्त एवं कार्पारेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के धौला कुआं में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) की आधारशिला रखी। इस संस्थान के प्रथम चरण के कार्य को 392.51 करोड़ रुपये के व्यय से पूरा किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आईआईएम हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2014 में प्रदान किया गया था और तब से यह संस्थान तेजी से आगे बढ़कर एक प्रमुख संस्थान बनकर उभर रहा है। यह संस्थान सुन्दर व शांत भू-दृश्य और शांतिपूर्ण वातावरण में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के ऊना में आईआईआईटी, बिलासपुर में एम्स, कांगड़ा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय व निफ्ट जैसे राष्ट्रीय संस्थान होने का गौरव प्राप्त है। इससे हिमाचल देश का शिक्षा का प्रमुख केन्द्र बनकर उभरा है।उन्होंने इस संस्थान के सम्पूर्ण परिसर का डिजाइन पारम्परिक हिमाचली शिल्प में तैयार करने के लिए संस्थान के प्रबन्धन की प्रशंसा की। पूर्ण रूप से तैयार होने पर यह संस्थान न केवल अग्रणी शिक्षण संस्थान के रूप में उभरेगा बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान परिसर नियुक्तियों में बेहतर कार्य कर रहा है। भविष्य में यह संस्थान क्षेत्र में प्रबन्धन शिक्षा का एक गुणात्मक संस्थान बनकर उभरेगा।केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के मेहनती युवाओं के कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस संस्थान को क्षेत्र का बेहतर संस्थान बनाने के लिए केन्द्र सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। 

संस्थान द्वारा शुरू किए गए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध होंगे। बेहतर प्रबन्धन सफलता का मूल मंत्र है और यह संस्थान प्रदेश में उपलब्ध प्रतिभा के बेहतर प्रबन्धन में मददगार साबित होगा।रमेश पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग, इको-टूरिजम आदि प्राकृतिक संभावनाओं के प्रभावी प्रबन्धन में यह संस्थान वरदान साबित होगा। नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरू का पुराना गौरव हासिल करने में सहायक होगी। हमारे देश के आईआईएम और आईआईटी संस्थान विश्व के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में एक एक हैं। नई शिक्षा नीति से यह सुनिश्चित होगा कि विद्यार्थी देश में ही गुणात्मक शिक्षा हासिल कर सकें और इससे उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों का दूसरे देशों को निर्गमन रूकेगा।केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि यह आईआईएम निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में प्रबंधन के एक सर्वोत्तम संस्थान के रूप में उभरेगा। यह संस्थान देश के बेहतरीन विद्यार्थियों को उभारने के पर्याप्त अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान में शुरू किए जाने वाले पर्यटन और आतिथ्य के पाठ्यक्रम निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं को राज्य के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र का पूरी तरह से दोहन करने में मदद करेंगे।केन्द्रीय वित्त और कार्पोरेट मामलों मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आईआईएम केंद्र सरकार से राज्य और विशेष रूप से सिरमौर जिले के लिए बड़ा उपहार है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा यह शिक्षा को अधिक रोजगार और स्व-रोजगार उन्मुख बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दस वर्षों में धौला कुंआ स्थित आईआईएम देश का प्रमुख संस्थान बन जाएगा।इस अवसर पर बोर्ड आफ गवर्नर के अध्यक्ष अजय एस.श्रीराम ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया।निदेशक आईआईएम सिरमौर नीलू रोहमित्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डा. राजीव बिंदल, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर मौके पर उपस्थित थे।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sanjay Dhotre , Anurag Thakur , Sanjay Shamrao Dhotre , Sirmour , Indian Institute of Management , IIM , Dhaula Kuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD