Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

राज्यपाल द्वारा भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 26 Aug 2019

Last updated on: Aug 26, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डी.वी.एस. राणा के साथ आज यहां राजभवन में आयोजित बैठक में भर्ती प्रक्रिया में हर स्तर पर तेजी लाने कली आवश्यकता पर बल दिया ताकि निर्धारित समयावधि में खाली पदों को भरा जा सके।राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न पद सृजित किए जा रहे हैं, जिन्हें आयोग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया में तेजी लाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रशासनिक सेवा व संबद्ध सेवाओं की चयन प्रक्रिया की समयावधि भी छह माह से ज्यादा न हो और इस अवधि में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता को अपनाया है और भविष्य में भी इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि आयोग की विश्वसनीयता बरकरार रहे।इस अवसर पर, अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग द्वारा उठाए गए विभिन्न नए कदमों की जानकारी दी।

‘जेल-टू-जॉब’ अभियान

पुलिस महानिदेशक (जेल) सुमेश गोयल ने भी आज राज्यपाल से भेंट की और उन्हें विभाग द्वारा ‘जेल-टू-जॉब’ संबंधित अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कैदियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं।राज्यपाल ने कारागार विभाग द्वारा नव प्रोत्साहन के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए पुलिस महानिदेशक (जेल) को कैदियों के स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर महिला कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें अच्छा वातावरण मिल सके।

नशामुक्ति अभियान में जुड़ने का आह्वान

एक अन्य भेंट में, राज्यपाल ने डॉ. नागेश ठाकुर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के एक शिष्टमण्डल को नशामुक्ति के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है, जिसके खिलाफ छात्र संगठनों को आगे आना चाहिए और समाज में जागरूकता लाने के लिए कार्य करना चाहिए।बाद में, हिमाचल प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री रविन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में अन्य सदस्यों ने भी राज्यपाल से भेंट की।कलराज मिश्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य में पयर्टन को और बढ़ावा देने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक, सांस्कृतिक, बागवानी, धार्मिक इत्यादि पर्यटन गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य को प्रकृति ने अपार सौंदर्य प्रदान किया है, जिसका पर्यटन के रूप में लाभ लिया जाना चाहिए ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने प्रकोष्ठ से इस बारे में एक विज़न टॉक्युमेंट तैयार कर उन्हें प्रस्तुत करने के लिए कहा।पर्यटन प्रकोष्ठ के सदस्य प्रेम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Kalraj Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD