Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पूर्व-सैनिकों के पेंशन संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर किया जाए निपटारा : कलराज मिश्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पावंटा साहिब (सिरमौर) , 23 Aug 2019

Last updated on: Aug 23, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि पूर्व-सैनिकों की पेंशन संबंधी शिकायतों को व्यावहारिक तरीके से हल किया जाना चाहिए ताकि सैनिकों का मनोबल ऊँचा बना रहे। उन्होंने यह बात आज सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में आयोजित 170वीं रक्षा पेंशन अदालत के मौके पर कही।कलराज मिश्र ने कहा कि देशभर में 31 लाख से अधिक पेंशनर विभिन्न पेंशन वितरण एजेंसियों के माध्यम से पेंशन ले रहे हैं और हर साल लगभग 85 हजार पेंशनर और जुड़ रहे हैं। उन्हांने कहा कि वर्ष 2019-2020 के लिए रक्षा पेंशन बजट 1,12,079.57 करोड़ रुपये है, जो भारत सरकार के कुल पेंशन बजट का 60 प्रतिशत है।उन्होंने कहा कि लगभग 60 हजार शिकायतें पेंशन अदालत में आई है, जिनमें से 99 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों की आबादी लगभग 1,47,963 है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड वीर बहादुरों की भूमि है और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भी युवाओं में सेना में सेवा करने का आकर्षण बढ़ा है, जो खुशी की बात है।राज्यपाल ने कहा कि देश अपने सभी बहादुर सैनिकों को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश उन वीर नारियों और परिवारों का भी ऋणी है, जिन्होंने देश के लिए अपनों को खोया है। राज्य सरकार पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि रक्षा पेंशन अदालत पूर्व-सैनिकों तक पहुंचने के लिए एक अच्छा प्रयास है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से उनकी पेंशन संबंधी शिकायतों का घर के नजदीक समाधान करना है।आईडीएएस, सीजीडीए संजीव मित्तल ने कहा कि रक्षा पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशन संबंधी शिकायतों का निवारण और इससे जुड़े अधिकारियों, रक्षा पेंशनरों को नए सरकारी आदेशों को लेकर शिक्षित करना है।जीओसी मेजर जनरल संजीव चौधरी ने कहा कि यह पेंशन से संबंधित शिकायतों का समाधान प्रभावी ढंग से करना और पूर्व-सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का मंच है। उन्होंने नियंत्रक जनरल डिफेंस अकाउंट की इस पेंशन अदालत का आयोजन करने के लिए सराहना की।एडीजी, एएचक्यू, नई दिल्ली विभा सूद ने कहा कि वीर नारियों के लिए पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए यह अच्छा मौका है।ब्रिगेडियर सुरेश वर्मा (सेवानिवृत), निदेशक, सैनिक कल्याण ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व-सैनिकों के लिए 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व-सैनिक पेंशनर अपने रिकॉर्ड को सही रखें ताकि पेंशन लेने में उन्हें कोई परेशानी न उठानी पड़े।विश्वजीत सहाय, आईडीएएस, पीसीडीए (पेंशन), इलाहाबाद ने कहा कि पीसीडीए (पेंशन) इलाहाबाद ने पेंशनरों की सुविधा के लिए पेंशन कॉल सेंटर की सुविधा शुरू की है और कोई भी रक्षा पेंशनर टोल फ्री नम्बर 1800-180-5325 पर कॉल कर अपनी शिकायत का तुरंत समाधान करवा सकता है।

 

Tags: Kalraj Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD