Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

संतोष कुमार गंगवार ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल राष्‍ट्र को समर्पित किया

Listen to this article

5 Dariya News

हैदराबाद , 21 Aug 2019

Last updated on: Aug 21, 2019, 00:00 IST

श्रम एवं रोजगार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि सरकार देश के सभी जिलों में ईएसआई अस्‍पताल की स्‍थापना करने पर विचार कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में देश भर में 450 से भी अधिक ईएसआई अस्‍पताल हैं और अब अन्‍य जिलों में भी अस्‍पतालों की स्‍थापना करने की योजना है। श्री गंगवार हैदराबाद में एक नई ओपीडी इमारत की आधारशिला रखने और ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल राष्‍ट्र को समर्पित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।श्री गंगवार ने तेलंगाना में ईएसआई अस्‍पतालों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्‍वासन दिया और इसके साथ ही आवश्‍यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए राज्‍य सरकार से सहयोग मांगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मासिक पेंशन देने के लिए अनेक कदम उठाये हैं। श्री गंगवार ने कहा कि केन्‍द्र सरकार देश में श्रम बल के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने कामगारों के वेतन एवं पेशेगत सुरक्षा से संबंधित दो विधेयक लोकसभा में पेश किये हैं।श्रम एवं रोजगार राज्‍य मंत्री ने कहा कि सरकार ने कर्मचारी राज्‍य बीमा (ईएसआई) के तहत अंशदान को 6.5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है, जिससे कामगारों के हाथ में मिलने वाले वेतन के बढ़ जाने के साथ-साथ नियोक्‍ताओं का वित्‍तीय बोझ घट जाने की आशा है। उन्‍होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के 40 करोड़ कामगारों को ईएसआईसी और ईपीएफओ के तहत कवर किया जाएगा।इस अवसर पर केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी ने हैदराबाद स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल को एक आदर्श अस्‍पताल घोषित करने की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र ने तेलंगाना में एक एम्‍स अस्‍पताल की स्‍थापना के लिए 1200 करोड़ रुपये जारी किये हैं।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Gangapuram Kishan Reddy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD