Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

बीआरएस और कांग्रेस की नीतियों ने सिंगरेनी कर्मचारियों का भरोसा कमजोर किया : जी. किशन रेड्डी

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हैदराबाद , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 14:52 IST

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीआरएस और कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के कर्मचारियों का भरोसा और सुरक्षा की भावना लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिंगरेनी को देश के महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम के रूप में मजबूत करने के बजाय राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया।

'सिंगरेनी भरोसा यात्रा' के तहत जयशंकर भूपालपल्ली जिले की केटीके-8 खदान का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने सिंगरेनी कर्मचारियों और उनके परिवारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण ने दशकों से भारत के विकास को ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाई है। किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के गठन के बाद पिछले एक दशक में बीआरएस और कांग्रेस सरकारों की नीतियों और विफलताओं के कारण सिंगरेनी कर्मचारियों में असुरक्षा और अनिश्चितता का माहौल पैदा हुआ है।

इससे कर्मचारियों का आत्मविश्वास लगातार प्रभावित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के फंड के उपयोग को लेकर तेलंगाना सरकार से पूरी पारदर्शिता की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि तेलंगाना जेनको पर सिंगरेनी के कोयले की आपूर्ति के बदले करीब 9,000 करोड़ रुपये का बकाया है, जिससे कंपनी पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तडीचेरला-2 कोयला ब्लॉक सिंगरेनी को आवंटित किया जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत सिंगरेनी को मजबूत करने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और तेलंगाना के विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, तब सिंगरेनी को और मजबूत किया जाएगा, पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित होगा, कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता मिलेगी और संगठन का विकास कर्मचारियों की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर किया जाएगा।

किशन रेड्डी ने सिंगरेनी को फिर से स्थायी लाभ की स्थिति में लाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कर्मचारियों और उनके परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, एमएलसी अंजी रेड्डी, विधायक धनपाल सूर्यनारायण सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD