Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मौजूदगी में पी.पी.एस.सी के चेयरमैन और दो सदस्यों को शपथ दिलाई

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Aug 2019

Last updated on: Aug 20, 2019, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल वी.पी सिंह बदनौर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मौजूदगी में पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी) के नव-नियुक्त चेयरमैन और दो सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा-मुक्त) सुरिन्दर सिंह ने पी.पी.एस.सी के चेयरमैन के तौर पर शपथ ली जबकि मोहाली के अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज शविन्दर सिंह मान ने अधिकारिक मैंबर और प्रसिद्ध लेखिका एवं कॉलम नवीस हरमोहन कौर संधू (बब्बू तीर) ने गैर-अधिकारिक मैंबर के तौर पर शपथ ली।यहाँ पंजाब राज्य भवन में मुख्य सचिव श्री करण अवतार सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई। लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा-मुक्त) सुरिन्दर सिंह भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड से जनरल अफ़सर कमांडिंग-इन-चीफ़ के तौर पर सेवा-मुक्त हुए हैं। मोहाली के अतिरिक्त जि़ला और सैशन जज शविन्दर सिंह मान ने पंजाब की सी.बी.आई. अदालत के विशेष जज और इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट चंडीगढ़ के प्रीज़ाईडिंग अफ़सर के तौर पर भी सेवा निभाई है। प्रसिद्ध लेखिका बब्बू तीर चाचा चंडीगढिय़ा के तौर पर जाने जाते स्वर्गीय डा. गुरनाम सिंह तीर की बेटी हैं।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, विशेष मुख्य सचिव राजस्व के.बी.एस. सिद्धू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सतीश चंद्र, राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम बालामुरगम, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह और परसोनल विभाग के सचिव ए.एस मिगलानी समेत नव-नियुक्त सदस्यों के पारिवारिक मैंबर और शुभचिन्तक मौजूद थे।

इस मौके पर पंजाब पुलिस बैंड की तरफ से राष्ट्रीय गीत की धुन बजाई गई।

 

Tags: Amarinder Singh , VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD