Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार हाथ से मैला साफ करने की प्रथा को पूरी तरह समाप्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध है : थावर चंद गहलोत

यांत्रिक सफाई को बढ़ावा देकर हाथ से मैला सफाई को समाप्‍त करना समय की जरूरत है : हरदीप सिंह पुरी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 19 Aug 2019

Last updated on: Aug 19, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. थावर चंद गहलोत ने कहा कि सरकार हाथ से मैला साफ करने वाले मेहतर के रूप में नियुक्ति निरोध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के माध्‍यम से हाथ से मैला साफ करने की प्रथा का उन्‍मूलन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे आज दिल्‍ली में सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा सतत स्‍वच्‍छता पर आयोजित राष्‍ट्रीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी के अवसर पर बोल रहे थे। आवास और शहरी मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी इसी मंत्रालय के सचिव श्री दुर्गाप्रसाद मिश्रा,सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव श्रीमती नीलम साहनी, प्रमुख सचिव (शहरी विकास), राज्‍यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में अमृत और स्‍वच्‍छ भारत मिशन/शहरी के मिशन निदेशक और 500 से अधिक प्रतिनिधि तथा दोनों मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारी इस कार्यशाला में उपस्थित थे।श्री गहलोत ने कहा कि सरकार आधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग के माध्‍यम से यांत्रिक सफाई और सीवर तथा सेप्टिक टैंकों में मनुष्‍य के प्रवेश को रोकने पर जोर दे रही है। राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्‍त और विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) के माध्‍यम से इन कर्मियों का औपचारिक रूप से अनुदान वितरण, ऋण के प्रावधान, आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्‍यम से एकीकरण किया जा रहा है। मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि इस कार्यशाला और प्रदर्शनी में आज सीवर और सेप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई से होने वाली मौतों को रोकने के लिए विभिन्‍न उपायों, सर्वोत्‍तम प्रक्रियाओं और उपलब्‍ध प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। स्‍वच्‍छ भारत वास्‍तव में स्‍वच्‍छ भारत की दिशा में पहला कदम है।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सीवर और सेप्टिक टैंकों की यांत्रिक सफाई के लिए कुशल प्रणालियों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लगातार प्रयास किये हैं। मंत्रालय ने सतत स्‍वच्‍छता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र  बनाये के लिए कई पहल की हैं- सीवरेज़ और सीवेज़ ट्रीटमेंट सिस्‍टम (2013) पर सीपीएचईईओ मैनुअल के रूप में दस्‍तावज़ों का प्रकाशन और सीवर और सेप्टिक टैंक (2018) की सफाई के लिए मानक संचालन प्रक्रिया या वैश्विक प्रौद्योगिकी चुनौती का आयोजन इन प्रयासों में शामिल हैं।आवास और शहरी मंत्रालय सचिव श्री दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि आज सीवर और सेप्टेज़  उपकरणों की निर्देशिका शहरी स्‍थानीय निकायों के साथ-साथ पेशेवरों के लिए भी एक मार्ग-दर्शक पुस्‍तक साबित होगी। जानेमाने विनि‍र्माताओं और विक्रेताओं को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों, उपकरणों और सीवर तथा सेप्टिक टैंक प्रबंधन के बारे में श्रेष्‍ठ प्रक्रियाओं को देखने का अवसर मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र में उनके शहर की विशिष्‍ट जरूरतों का समाधान करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सस्‍ते परिवहन के लिए सतत विकल्‍प के तहत बायोमैथेनेशन आधारित नगरपालिका ठोस अपशिष्‍ट जैसे विषयों पर दिनभर पैनल चर्चा आयोजित की गई। हितधारकों के बीच दिनभर हुई बातचीत और विचार-विमर्श से शहरी क्षेत्रों में सतत स्‍वच्‍छता सुनिश्चित करने के लिए एक व्‍यापक रोडमेप उपलब्‍ध होने की उम्‍मीद है। राज्‍य और यूएलबी अपने संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षित, सतत, और समग्र स्‍वच्‍छता अर्जित करने के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत बनाने में सक्षम होंगे। 

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD