Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्कूली छात्राओं ने राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधकर दी रक्षाबंधन की बधाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Aug 2019

Last updated on: Aug 15, 2019, 00:00 IST

पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं के लिए वह सुनहरे व यादगार क्षण थे जब उन्हें राजभवन शिमला जाने का मौका मिला। उनकी राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट हुई। राज्यपाल ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया व गिफ्ट भी भेंट किए। मौका था, रक्षा बंधन के पावन पर्व का।राजधानी शिमला के विख्यात स्कूल पोर्टमोर की 11 छात्राओं ने आज रक्षा बंधन के अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर बधाई दी।इस अवसर पर राज्यपाल ने रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि जो भाव बहनों के माध्यम से पैदा होता है, वह समाज को दिशा प्रदान करता है और उसी से ही विश्व बंधुत्व की भावना जागृत होती है। रक्षा बंधन के पर्व का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम उन्हें पता चला कि हिमाचल की कुछ बहनें हमारे वीर सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर यह पर्व मना रही है और उन्हें आश्वस्त करना चाहती हैं कि वे उनके साथ हैं। सबकी शक्ति उनमें निहित है और वह चाहती हैं कि उस शक्ति से दुश्मनों का नाशकर कर उनकी सुरक्षा करें।राज्यपाल ने कहा कि रक्षा बंधन ऐसे दिवस पर आया है, जब देश का नया स्वरूप देखने को मिला है। एक राष्ट्र और एक संविधान की परिकल्पना साकार हुई है और यह अहसास कराने की कोशिश की गई है कि हम सब एक हैं। इसलिए रक्षा बंधन का पर्व ऐसे मौके पर आया जब सबको एकता का संदेश देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि हम इस पावन अवसर पर शपथ लें कि एक-दूसरे को उन्नत करने में सहयोगी बनेंगे और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे ताकि यह प्रदेश स्वाभिमानी व स्वावलंबी बनने की दिशा में अग्रसर हो सके।इस अवसर पर छात्राओं ने राज्यपाल के साथ विचार भी सांझा किए।

 

Tags: Kalraj Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD