Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने की राज्यपाल से भेंट

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 10 Aug 2019

Last updated on: Aug 10, 2019, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने आज राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में भेंट की। शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा भी इस अवसर पर उनके साथ थीं।एक सौहार्दपूर्ण माहौल में उन्होंने विभिन्न विषयों पर लंबी चर्चा की। शांता कुमार ने कलराज मिश्र के हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद संभालने पर स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इस पहाड़ी प्रदेश के तीव्र विकास में उनका बहुमूल्य सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि कलराज मिश्र का राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और वह हिमाचल से अच्छी तरह परिचित हैं। ऐसे में प्रदेश को विकास में उनका मार्गदर्शन मिलेगा।इस अवसर पर शांता कुमार ने अपनी पुस्तकें राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने शांता कुमार के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की, विशेष तौर पर पहाड़ी प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना विकास, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक संवर्धन के साथ-साथ हिमाचल में तेजी से बढ़ रहे नशे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस बुराई और नशे के अवैध कारोबार से मिलकर लड़ने और युवाओं में इसके विरूद्ध जागृति लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग और सरकार के प्रयासों से यह प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है और इसमें वह भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।

 

Tags: Kalraj Mishra , Shanta Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD