Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने ‘एक राष्‍ट्र, एक राशन कार्ड’ की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम उठाया

रामविलास पासवान ने आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना और गुजरात व महाराष्‍ट्र के दो क्लस्टरों में ‘अंतर-राज्‍य राशन वितरण’ का शुभारंभ किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 09 Aug 2019

Last updated on: Aug 09, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान ने आज ‘एक राष्‍ट्र, एक राशन कार्ड’ के लक्ष्‍य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना और गुजरात व महाराष्‍ट्र के दो क्लस्टरों में ‘अंतर-राज्‍य राशन वितरण’ का शुभारंभ किया। इससे दोनों ही क्लस्टरों के लाभार्थी संबंधित दोनों राज्‍यों में से किसी भी राज्‍य में राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले लाभ को प्राप्‍त कर सकेंगे।श्री पासवान ने अंतर-राज्‍य पोर्टेबिलिटी या अंतर-राज्‍य राशन वितरण का शुभारंभ करने के बाद मीडिया को बताया कि आज राष्‍ट्रीय स्‍तर पर राशन कार्डों की पोर्टेबिलिटी का शुभारंभ हो गया है। इसकी शुरुआत इन दोनों राज्‍य क्‍लस्‍टरों से हुई है। श्री पासवान ने कहा कि कम्‍प्‍यूटरीकरण योजना के त‍हत हुई प्रगति से लाभ उठाने के बाद 11 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों यथा आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा ने अपने यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली की किसी भी दुकान से कार्डधारकों को निर्दिष्‍ट राशन या खाद्यान दिलाने के लिए राशन कार्डों की इंट्रा-स्‍टेट पोर्टेबिलिटी को कार्यान्वित कर दिया है। इसके अलावा यह परिकल्‍पना की गई है कि अंतर-राज्‍य पोर्टेबिलिटी को उन 11 राज्‍यों में 1 जनवरी, 2020 से शुरू कर दिया जाएगा जो पहले ही अपने यहां इंट्रा-स्‍टेट पोर्टेबिलिटी को लागू कर चुके हैं।श्री पासवान ने कहा कि जो अन्‍य राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश अंतर-राज्‍य पोर्टेबिलिटी की तैयारियां पहले ही कर ली हैं वहां इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इससे देश भर में कहीं भी एनएफएसए के तहत रियायती अनाज पाने के लिए राशन कार्डधारकों की राष्‍ट्रव्‍यापी पोर्टेबिलिटी 1 जनवरी, 2020 से संभव हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इससे वे लोग काफी लाभान्वित होंगे जो रोजगार की तलाश, विवाह अथवा अन्‍य किसी और कारण से देश के एक हिस्‍से से दूसरे हिस्‍से में चले जाते हैं।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD