Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संजय टंडन के नेतृत्व में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर से मिला

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 30 Jul 2019

Last updated on: Jul 30, 2019, 00:00 IST

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्रदान करने पर चण्डीगढ़ क्रिकेट इतिहास में 26 जुलाई, 2019 को नया अध्याय जुड़ गया है। इस मान्यता मिलने के साथ ही टीम इंडिया में खेलने का शहर के हजारों युवाओं का सपना अब पूरा होना जा रहा है। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजय टंडन के नेतृत्व में पंजाब के महामहीम राज्यपाल और प्रशासक यूटी चण्डीगढ़ वी पी सिंह बदनौर से मिला और चण्डीगढ़ को मान्यता प्रदान करवाने में उनके प्रयासों के चलते उनको फूलों का गुलदुस्ता भेंट कर धन्यवाद किया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हरि सिंह खुराना व विवेक अत्रे, जनरल सेक्रेटरी सुभाष महाजन और जॉइंट सेक्रेटरी सचिव आलोक कृष्ण शामिल थे।एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजय टंडन ने बताया कि प्रशासक यूटी चण्डीगढ़ वी पी सिंह बदनौर से मिलकर उनका विशेष धन्यवाद किया। यूटीसीए को बीसीसीआई की मान्यता दिलवाने में श्री बदनौर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिसका वह तहदिल से धन्यवाद करते हैं साथ ही उन्होंने सैक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम को यूटीसीए को सौंपने के लिए आग्रह भी किया ताकि आने वाले वर्षों में बेहतर सुविधा बनाई जा सके।यूटीसीए को बीसीसीआई की मान्यता दिलवाने में जो संर्घष करना पड़ा उसके बारे में बताते हुए संजय टंडन ने कहा कि वर्ष 1982 में यूटीसीए की स्थापना हुई थी तभी से यूटीसीए को बीसीसीआई की मान्यता दिलाने के लिए जमीनी स्तर के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ी। लम्बा संघर्ष करने की बाद आज हमारे प्रयासों को सफलता मिली है। हम तीन दशकों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि शहर के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिले।

 

Tags: VP Singh Badnore , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD