Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

होशियारपुर के विकास में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी : सुंदर शाम अरोड़ा

पुलिस लाइन ग्राउंड में किया आउट डोर जिम का उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Jul 2019

Last updated on: Jul 29, 2019, 00:00 IST

होशियारपुर के लोगों को स्वस्थ जीवन शैली प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत शहर में आउटडोर जिम लगाने का कार्य शुरु  किया गया ताकि लोगों को पैसे खर्च कर जिम जाने की जरु रत न पड़े और वे अपने आस-पास ही लगे आउटडोर जिम में जाकर कसरत कर सके। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने पुलिस लाइन ग्राउंड में आउटडोर जिम का उद्घाटन करते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस ग्राउंड में आउटडोर जिम की बहुत जरु रत थी, क्योंकि यहां पर सैंकड़ों पुलिस कर्मचारियों के परिवार रहते है और यह जिम लगने से उनको काफी फायदा पहुंचेगा।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर में लगाए गए इन आउटडोर जिम का बच्चे, नौजवान, महिलाएं व बुजुर्ग सभी लाभ उठा सकते हैं। जिम के अंतर्गत पूरे शरीर की कसरत के लिए विशेष तौर पर नौ तरह की मशीने लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाएं और ज्यादा से ज्यादा कसरत करें।

श्री अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं, यही कारण है कि पिछले दिनों उन्होंने अलग -अलग कार्यों के लिए 98 लाख रुपए का चैक डिप्टी कमिश्नर को सौंपा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में जहां लोगों की सुविधा के लिए 14 स्थानों पर आधुनिक शैल्टर लगाए जा रहे है जो कि कुछ स्थानों पर लगा दिए गए हैं वहीं जल्द ही सुरक्षा की दृष्टि से सारे शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे भी जल्द लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा और आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए वे खास ध्यान दे रहे हैं।डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि आउटडोर जिम से शहर वासियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा इन आउटडोर जिम का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत गंभीर है, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में तंदुरु स्त पंजाब अभियान बहुत प्रमुखता से चलाया जा रहा है। इस मौके पर एस.पी श्री धर्मवीर सिंह, डी.एस.पी. श्री दलजीत सिंह खख, डी.एस.पी. श्री जगदीश राज, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, पार्षद श्री प्रदीप कुमार बिट्टू, श्री मनमोहन सिंह कपूर, श्री शादी लाल, श्री अनिल कुमार सोनू के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD