Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने केन्‍द्रीय वक्‍फ परिषद (सीडब्‍ल्‍यूसी) के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया

वक्‍फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए 8 मुतवल्लियों को कौमी वक्‍फ बोर्ड तरक्कियाती योजना के तहत पुरस्‍कृत किया गया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 29 Jul 2019

Last updated on: Jul 29, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने आज नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय वक्‍फ परिषद (सीडब्‍ल्‍यूसी) के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। श्री नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 100 दिन में देश भर की वक्‍फ संपत्तियों का शत-प्रतिशत डिजिटेइजेशन करने का लक्ष्‍य रखा है। देश भर में 6 लाख से ज्‍यादा पंजीकृत वक्‍फ संपत्तियां हैं।श्री नकवी ने अपने सम्‍बद्ध राज्‍य वक्‍फ बोर्डों में वक्‍फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कौमी वक्फ बोर्ड तरक्कियाती योजना के तहत 8 मुतवल्लियों को पुरस्कृत किया। यह पहला मौका है  जब वक्‍फ संपत्तियों के बेहतर उपयोग खासतौर से सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक दृष्टि से अधिकार संपन्‍न बनाने के लिए मुतवल्लियों को प्रोत्‍साहित किया गया है और पुरस्‍कृत किया गया है।श्री नकवी ने कहा कि मुतवल्‍ली वक्‍फ संपत्तियों के संरक्षक हैं और यह उनकी जिम्‍मेदारी है कि वे वक्‍फ संपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें।इस राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय में सचिव श्री शैलेश, अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी, केन्‍द्रीय वक्‍फ परिषद के सचिव, सीडब्‍ल्‍यूसी सदस्‍य, परिषद के वरिष्‍ठ अधिकारी, राज्‍य वक्‍फ बोर्डों के अध्‍यक्ष/सीईओ भी शामिल हुए।श्री नकवी ने कहा कि पूर्व में अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के विकास के लिए देश के केवल 90 जिलों की पहचान की गई थी, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली सरकार ने अल्‍पसंख्‍यकों के लिए विकास कार्यक्रमों का 308 जिलों, 870 ब्‍लॉकों, 331 कस्‍बों और देश के हजारों गांवों में विस्‍तार किया है।श्री नकवी ने कहा कि वक्‍फ संपत्तियों के पट्टे के नियम की समीक्षा के लिए न्‍यायमूर्ति (सेवानिवृत्‍त) ज़कीउल्‍लाह खान के नेतृत्‍व में गठित पांच सदस्‍यों की समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। समिति की सिफारिशें सुनिश्चित करेंगी कि वक्‍फ संपत्तियों के बेहतर इस्‍तेमाल और इन संपत्तियों को विवादों से मुक्‍त कराने के लिए वक्‍फ नियमों को आसान और प्रभावी बनाया जाए, इनमें से अनेक कई दशकों से विवादों में फंसी हुई हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्‍य सरकारों के साथ विचार-विमर्श करके समिति की सिफारिशों के बारे में आवश्‍यक कार्रवाई कर रही है।     

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD