Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

घग्गर के 17.5 किलोमीटर के दूसरे पड़ाव के निर्माण के लिए केंद्रीय जल आयोग से मंजूरी के लिए भारत सरकार तुरंत दख़ल दे - परनीत कौर

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली/पटियाला , 25 Jul 2019

Last updated on: Jul 25, 2019, 00:00 IST

पटियाला लोकसभा हलके से सांसद परनीत कौर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजिन्दर सिंह शेखावत से मुलाकात की।उन्होंने मकरोड़ साहिब से कड़ेल तक मॉडल अध्ययन की सिफ़ारिशों के मुताबिक घग्गर के 17.5 किलोमीटर के दूसरे पड़ाव (फेज़-2) के निर्माण का काम शुरू करवाने के लिए केंद्रीय जल आयोग से मंजूरी दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री के निजी दख़ल की माँग की।इस मौके पर श्रीमती परनीत कौर ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि 15 से 17 जुलाई के दरमियान भारी बारिश पडऩे के कारण घग्गर दरिया में आए बहुत सारे पानी के कारण पटियाला और संगरूर जि़लों में 70 हज़ार एकड़ के करीब क्षेत्रफल बाढ़ों की भयानक मार के अधीन आ गया है जिस कारण पटियाला लोकसभा हलके के तकरीबन 228 गाँव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। परनीत कौर ने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश में शिवालिक की पहाडिय़ों में से निकलता यह घग्गर नदी पंजाब और हरियाणा से होता हुआ राजस्थान में जाकर ख़त्म हो जाता है। 

उन्होंने बताया कि घग्गर नदी जो पंजाब में 197 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है जो कि बरसातों के मौसम में बाढ़ों के साथ भारी तबाही मचाती है।परनीत कौर ने पंजाब के लोकसभा सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री को दिए गए माँग पत्र में यह भी मामला उठाया कि घग्गर नदी के स्थाई हल के लिए इसको तुरंत चैनेलाईज़ किया जाये। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की मंजूरी से जितनी देर तक सभी घग्गर नदी के पानी को चैनेलाईज़ नहीं किया जाता उतनी देर तक घग्गर नदी के आस-पास बनाए गए बाँधों को मज़बूत किया जाये। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि घग्गर नदी के फेज़-2 के निर्माण के लिए मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार को भी कहा जाना चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि वह घग्गर नदी के स्थायी हल के लिए उचित कदम उठाऐंगे।घग्गर नदी के स्थायी हल संबंधी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को मिलने वाले पंजाब के लोकसभा सदस्यों के इस प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती परनीत कौर के अलावा लुधियाना से लोकसभा मैंबर श्री रवनीत सिंह बिट्टू, श्री अमृतसर साहिब से लोकसभा मैंबर श्री गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से लोकसभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह और श्री फ़तेहगढ़ साहिब से लोकसभा मैंबर डा. अमर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , Parneet Kaur , Gurjeet Singh Aujla , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD