Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कांग्रेस ने मोदी से कहा, जागो और ट्रंप को जवाब दो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2019

Last updated on: Jul 23, 2019, 00:00 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर अपने हमले जारी रखते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जागने और ट्रंप के बयान को झूठ बताने की चुनौती दी। ट्रंप ने सोमवार रात को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे में मध्यस्थता करने का आग्रह किया था।कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "हमारे प्रधानमंत्री कब जागेंगे और अगर राष्ट्रपति ट्रंप झूठ बोल रहे हैं तो इसे झूठ बोलेंगे? या प्रधानमंत्री मोदी ने पोटस (डोनाल्ड ट्रंप) को मध्यस्थता करने के लिए कहा है?"व्हाइट हाउस में इमरान खान के साथ बैठक से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैं दो हफ्ते पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ था और हमने इस मुद्दे पर बात की, और उन्होंने वास्तव में कहा, 'क्या आप मध्यस्थता करेंगे?' मैंने कहा, 'कहां।' उन्होंने कहा, 'कश्मीर में' क्योंकि यह कई सालों से चलता आ रहा है। मैं हैरान था कि यह कितने सालों से चल रहा है, जिस पर इमरान खान ने बीच में कहा, '70 सालों से'।"ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि वे (भारत) इस सुलझाना चाहते हैं और मुझे लगता है कि आप (पाकिस्तान) भी इसे सुलझाना चाहते हैं। और अगर मैं इसमें मदद कर पाऊं, तो मुझे मध्यस्थता करके खुशी होगी।"सुरजेवाला ने इस दावे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री इस पर चुप क्यों हैं कि दोनों सरकारों के प्रमुखों के बीच क्या बात हुई, खासतौर पर जब यह हमारी संप्रभुता को प्रभावित करता है।"

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD