Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भुवनेश्वर-दुबई के बीच सीधी उड़ान की दरकार : नवीन पटनायक

Listen to this article

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 13 Jul 2019

Last updated on: Jul 13, 2019, 00:00 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के लोगों में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए बढ़ती मांग पूरी करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भुवनेश्वर से दुबई के बीच सीधी उड़ान शुरू करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर कहा है कि चूंकि यहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए भुवनेश्वर और दुबई के बीच एक सीधी उड़ान की जरूरत है।यह पत्र शनिवार को मीडिया के सामने जारी किया गया।पटनायक ने पत्र में लिखा, "अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए ओडिशा के लोगों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मैं आपसे एयर इंडिया या अन्य किसी एयरलाइंस से भुवनेश्वर और दुबई के बीच सीधी उड़ान की शुरुआत करने का अनुरोध करूंगा।"उन्होंने कहा कि राज्य से विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए ओडिशा में यात्रियों की वृद्धि हुई है और इसी तरह से विदेशों से भी ओडिशा में लोगों के आगमन में भी बढ़ोतरी हुई है और ऐसा औद्योगिक निवेश और पर्यटन के चलते हुआ है।पटनायक ने सूचित किया कि इसने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस को आकर्षित किया है जिनकी बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, भुवनेश्वर से दुबई तक अपनी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत करने पर रुचि रही है।हालांकि अंतर्राष्ट्रीय एयरलांइस द्वारा इस तरह के संचालन के लिए लैंडिग अधिकारों पर प्रतिबंध एक बाधा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य से अन्य अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों जैसे कि दुबई या मध्य पूर्वी देशों तक सीधी उड़ान की अनुपस्थिति में यात्रियों को अपनी पंसदीदा गंतव्यों पर जाने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।"उन्होंने कहा कि इसे हल किया जा सकता है। यदि भुवनेश्वर और दुबई के बीच हवाई संबंध स्थापित हो जाता है।मुख्यमंत्री ने हालांकि इस बात की भी पुष्टि की कि भुवनेश्वर से दुबई जाने के लिए एयर इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें हैं, लेकिन यह दिल्ली से होकर जाती है, यह महंगी है और इसमें वक्त भी ज्यादा लगता है।

 

Tags: Naveen Patnaik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD