Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बेहतर होगी शिक्षा व्यवस्था तभी देश करेगा तरक्की : सुंदर शाम अरोड़ा

सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल को कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के सबसे पुराने कर्मचारी के हाथों से दिलवाया 5 लाख रुपये का चैक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Jul 2019

Last updated on: Jul 06, 2019, 00:00 IST

स्कूल वह स्थान है जो समाज का वैचारिक नेतृत्व करता है और यहीं से पढ़ कर विभिन्न क्षेत्रों में लोग समाज व देश का नेतृत्व करते हैं। इस लिए देश की तरक्की के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था होना बहुत जरु री है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल होशियारपुर को स्कूल विकास के लिए 5 लाख रु पये का चैक सौंपते हुए रखे। इस दौरान उन्होंने स्कूल के सबसे पुराने कर्मचारी श्री श्याम बिहारी जो कि ड्राइवर हैं, के हाथों स्कूल प्रबंधक कमेटी को उक्त राशी का चैक दिलवाया। श्री अरोड़ा ने कहा कि कहा कि जब भी स्कूल को किसी तरह की जरु रत होगी सरकार की ओर से पूरी मदद की जाएगी। इससे पहले स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के अलावा स्कूल प्रिंसिपल ने श्री अरोड़ा का स्कूल में आने पर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होशियारपुर जिले ने हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया है, इस लिए सभी विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर स्कूल का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों, माता-पिता व बड़ों का सम्मान करने के लिए कहा, साथ ही अध्यापकों को भी आग्रह किया कि वे भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बच्चों को सही शिक्षा व संस्कार दें। 

उन्होंने स्कूल प्रबंधक कमेटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सर्वहितकारी स्कूल अपने अनुशासन व बेहतरीन शिक्षा पद्धति के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी खुशी महसूस होती है कि सर्वहितकारी जैसे स्कूल बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार व नैतिक मूल्यों का पाठ भी पढ़ाते हैं।कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के अंतर्गत होशियारपुर के सरकारी स्कूलों को सभी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया और स्कूल को सहयोग राशी देने के लिए धन्यवाद भी प्रकट किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री बलवीर सिंह, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के संरक्षक श्री संजीव सूद, प्रधान श्री सुरेश चोपड़ा, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शैली शर्मा, मैनेजर श्री मुकेश नैय्यर, पार्षद श्रीमती रजनी डडवाल, पार्षद श्री सुरिंदर पाल सिद्धू, श्री रमेश डडवाल, श्री राजवंत सिंह, श्री संजीव खुराना के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD