Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बच्चों में विज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए गांव तूत में बने नए साइंस पार्क का डिप्टी कमिश्नर ने किया उद्घाटन

ग्रहण कैसे लगता है, बिजली कैसे बनती है, सैटेलाइट क्या है? वर्किंग मॉडल्स के जरिए सीखेंगे स्कूल के विद्यार्थी

Listen to this article

5 Dariya News

फिरोजपुर , 04 Jul 2019

Last updated on: Jul 04, 2019, 00:00 IST

गांव तूत के सरकारी हाई स्कूल के बच्चों में विज्ञानिक सोच पैदा करने के मकसद से तैयार किए गए साइंस पार्क का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर श्री चंद्र गैंद ने किया।इस पार्क में साइंस से जुड़े सभी विषयों फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोलॉजी, स्पेस साइंस, रॉकेट साइंस इत्यादि पर आधारित वर्किंग मॉडल लगाए गए हैं। बच्चे इन मॉडल्स के जरिए साइंस की बारीकियों को आसानी से समझ सकते हैं।पार्क तैयार करने वाले स्कूल इंचार्ज स्टेट अवार्डी श्री जसवीर सिंह ने बताया कि इस पार्क में कई अहम विषयों पर मॉडल्स लगाए गए हैं। जैसे, हमारा सौरमंडल क्या है? ग्रहण कैसे लगता है? डैम में बिजली कैसे बनती है? मिसाइल क्या होती है? ये कैसे काम करती है, बायोगैस कैसे तैयार होती है, सैटेलाइट क्या है और अंतरिक्ष में कैसे काम करता है, कौन से फल और सब्जियों में कौन से विटामिन और मिनिरल्स होते हैं, इन विटामिनस की कमी से कौन सी बीमारी हो सकती है? ये सब चीजें एक पार्क में सहेजी गई हैं ताकि बच्चे रोजाना अध्ययन के जरिए इनके बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकें और साइंस के क्षेत्र में और अच्छा परफार्म कर सकें।डिप्टी कमिश्नर ने साइंस पार्क का मुआयाना करने के बाद स्कूल इंचार्ज स्टेट अवार्डी श्री जसवीर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के टीचर्स न सिर्फ बच्चों को आगे ले जाते हैं ब्लकि पूरे शहर का नाम राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह सारा प्रोजेक्ट स्कूल इंचार्ज श्री जसवीर सिंह ने खुद तैयार किया और इसका सारा खर्चा भी खुद वहन किया, जोकि काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि ये साइंस पार्क बच्चों में विज्ञानिक सोच पैदा करेगा और उन्हें साइंस की पेचीदगियों को आसानी से समझने में मदद करेगा।

साइंस पार्क के उद्घाटन के बाद डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया और यहां स्टूडेंट्स से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की हैंडबॉल टीम की खिलाड़ियों के साथ एक खास मुलाकात की। खेल मैदान में पहुंचकर वह टीम की खिलाड़ियों से मिले और उनसे नशे के मुद्दे पर बातचीत की। उन्हें नशे की समस्या, इससे पैदा होने वाले खतरों, समाज पर पड़ने वाले असर और इस बुराई को रोकने के लिए क्या किया जाए, इस बारे में चर्चा की।उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अभी से ही नशे का खुलकर विरोध करना शुरू करें ताकि आगे चलकर हमारी नई पीढ़ी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो सके। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके आस-पड़ोस, परिवार या रिश्तेदारी में कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में फंसा हुआ है तो उसकी इस समस्या से बाहर निकलने में मदद करें। उसे नशा छुड़ाओ केंद्र के बारे में बताएं और वहां तक पहुंचाने में मदद करें। इसी तरह जो लोग नशा बेचने का घिनौना काम करते हैं, इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दें।इस मौके पर सहायक कमिश्नर रंजीत सिंह, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भूपिंदर सिंह, पंचायत मेंबर रेशम सिंह, प्रिथी सिंह, लक्ष्मण सिंह, स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान मनिंदर सिंह, कबड्डी कोच रूबी वीर, मक्खन सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह लक्खा, बलदेव सिंह, जसवीर सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD