Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

थावरचंद गहलोत ने अंतर्राष्‍ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्‍करी निरोध दिवस पर ‘17वें मादक पदार्थ निरोध रन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2019

Last updated on: Jun 26, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने आज नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में ‘अंतर्राष्‍ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्‍करी निरोध दिवस’ के अवसर पर ‘17वें मादक पदार्थ निरोध रन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्‍य मंत्री श्री कृष्‍ण पाल गुर्जर, श्री रामदास अठावले, श्री रतनलाल कटारिया, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव श्रीमती नीलम साहनी और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने बैंड के साथ इस ‘सांकेतिक वॉक’ का नेतृत्‍व किया। इस अवसर पर एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और जिसमें भाग लेने वाले लोगों को प्रमाण-पत्र, पुरस्‍कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए।‘अंतर्राष्‍ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्‍करी निरोध दिवस’ पर पिछले 16 वर्षों से एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में ‘मादक पदार्थ निरोध रन’ का सफल आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के इस आयोजन में 1992 की एशियाई मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा सहयोगी हैं। एनआईएसडी, नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो, दिल्‍ली सरकार के निषेध निदेशालय जैसी शीर्ष एजेंसियों के साथ संयुक्‍त राष्‍ट्र की एजेंसियां और ओएनजीसी, गेल, इंडियन ऑयल, आईजीएल, पेट्रोनेट, एनडीएमसी, आईटीएस, एलपीयू जैसी साझेदार कंपनियां इस वार्षिक आयोजन में सहयोग करते हैं।यह आयोजन मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम पर आधारित जागरूकता के लिए काफी महत्‍वपूर्ण साबित हुआ है। मादक पदार्थों की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 26 जून, 2019 को आयोजित विश्‍व मादक पदार्थ निरोध दिवस की पहल के लिए मूल विषय के रूप में ‘पहले सुनो’ का चयन किया गया है। बच्‍चों और युवाओं को सुनना, उनके स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा को बढ़ाने में उनकी मदद करने में पहला कदम है। इस आयोजन में सभी अर्द्ध-सैन्‍य बलों, पुलिस, क्‍लबों, टीम लीडरों, स्‍कूलों, महाविद्यालयों और गैर-सरकारी संगठनों का काफी सहयोग रहा और वे बड़ी संख्‍या में उपस्थित हुए।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , Krishanpal Gurjar , Ramdas Athawale , Rattan Lal Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD