Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्‍स नीति के मसौदे की समीक्षा की

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय लॉजिस्टिक्‍स सेक्‍टर को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2019

Last updated on: Jun 27, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्‍स नीति के मसौदे और वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के लॉजिस्टिक्‍स विभाग द्वारा तैयार की गई नीति के कार्यान्‍वयन के लिए प्रस्‍तावित कार्य योजना की समीक्षा की। राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्‍स नीति के मसौदे को रेल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, शिपिंग और नागरिक उड्ययन मंत्रालयों के साथ सलाह-मशविरा करके तैयार किया गया है। साझेदारी करने वाली सरकारी एजेंसियों (पीजीए) से प्राप्‍त 46 जानकारियों एवं सूचनाओं का विस्‍तार से विश्‍लेषण किया गया, ताकि नीति के अंतर्गत इन पर विचार किया जा सके।वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने अपने आरंभिक संबोधन में अनुरोध करते हुए कहा कि सभी चारों मंत्रालयों एवं उनके विभागों को मौजूदा बुनियादी ढांचागत सुविधाओं से अवश्‍य ही लाभ उठाना चाहिए जिससे कि वे लॉजिस्टिक्‍स चेन में एक-दूसरे को आवश्‍यक सहयोग दे सकें। उन्‍होंने कहा कि इससे न केवल क्षमता उपयोग को अधिकतम स्‍तर पर पहुंचाने में, बल्कि लागत घटाने में भी मदद मिलेगी।श्री गोयल ने निर्देश दिया कि सभी चारों मंत्रालयों को निश्चित तौर पर आपस में समुचित तालमेल के साथ काम करना चाहिए, जिससे कि भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्‍पाद) की 14 प्रतिशत लॉजिस्टिक्‍स लागत को घटाकर 9 प्रतिशत के स्‍तर पर लाया जा सके। बैठक के दौरान रेलवे, नागरिक उड्ययन, शिपिंग एवं अंतर्देशीय जल मार्गों, सड़क परिवहन, रोपवे वेयरहाउसिंग और शीत श्रृंखला (कोल्‍ड चेन) से संबंधित लॉजिस्टिक्‍स के सभी पहलुओं पर विस्‍तार से विचार-विमर्श किया गया।श्री गोयल ने संबंधित मंत्रालयों से कहा कि खाद्यान्न, फलों और सब्जियों की उपज को खेत से बाजार तक पहुंचाने के लिए ऐसे ठोस प्रयास निश्चित तौर पर किए जाने चाहिए जिससे कि इस कार्य में कम से कम समय की बर्बादी हो। 

उन्‍होंने यह भी कहा कि विशेषकर फलों, सब्जियों और जल्‍द खराब होने वाली उपज के लिए देश भर में कोल्‍ड चेन से जुड़ी केंद्रीय योजना को लॉजिस्टिक्‍स नीति के मसौदे की कार्य योजना का हिस्‍सा बनाया जा सकता है, ताकि इससे दक्षता बढ़े और किसानों को कृषि उपज संबंधी नुकसान कम हो सके।समीक्षा बैठक के दौरान रेल भाड़े को तर्कसंगत बनाने और समर्पित फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के लिए माल ढुलाई नीति से संबंधित मुद्दों पर विस्‍तार से विचार-विमर्श किया गया क्‍योंकि इसमें परिवहन साधन में बदलाव के लिए तात्कालिक निहितार्थ हैं।वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जब भी किसी नई सड़क, रेल, हवाई अड्डा और शिपिंग बंदरगाह परियोजना पर विचार किया जाए, तो लॉजिस्टिक्‍स विभाग को सलाह-‍मशविरा प्रक्रिया का एक हिस्‍सा अवश्‍य बनाया जाना चाहिए, जिससे समग्र ढंग से समुचित नियोजन (प्‍लानिंग) संभव होगा, माल ढुलाई तर्कसंगत हो पाएगी और या‍त्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आर्थिक सर्वेक्ष्‍ाण 2017-18 के अनुसार भारत का लॉजिस्टिक्‍स सेक्‍टर 22 मिलियन से भी अधिक लोगों को आजीविका प्रदान करता है और इस सेक्‍टर में स्थितियों को बेहतर बनाने से अप्रत्‍यक्ष लॉजिस्टिक्‍स लागत में 10 प्रति‍शत की कमी संभव होगी जिससे निर्यात में 5 से 8 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। इसके अलावा, आर्थिक सर्वेक्षण में यह अनुमान लगाया गया है कि भारत के लॉजिस्टिक्‍स बाजार का आकार अगले दो वर्षों में बढ़कर लगभग 215 अरब अमेरिकी डॉलर का हो जाएगा, जबकि फिलहाल इसका आकार 160 अरब अमेरिकी डॉलर का है।वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय लॉजिस्टिक्‍स नीति तैयार कर रहा है जिससे कि भारत की व्‍यापार संबंधी प्रतिस्‍पर्धी क्षमता बेहतर हो सके,  और ज्‍यादा रोजगारों का सृजन हो सके, वैश्विक रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन बेहतर हो सके तथा भारत के एक लॉजिस्टिक्‍स केंद्र (हब) बनने का मार्ग प्रशस्‍त हो सके।

 

 

Tags: Piyush Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD