Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को नशों की समस्या से निपटने के लिए 'नशा मुक्त और 'तंदुरुस्त पंजाब सृजन करने का न्योता

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2019

Last updated on: Jun 25, 2019, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने राज्य की यूनिवर्सिटियों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक संस्थाओं, एन.जी.ओज़, इच्छुक संस्थाओं और माँ बाप को न्योता देते हुए नशा मुक्त और तंदुरुस्त पंजाब सृजन करने के लिए पंजाब सरकार के साथ साझे मंच पर आगे आने की अपील की है।बड़े स्तर पर मनाए जा रहे नशाखोरी और ग़ैर-कानूनी तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर राज्यपाल ने कहा कि नशा मुक्त भारत मुहिम के अंतर्गत राज्य में से नशों के ख़ात्मे को मिशन के तौर पर लिया गया है जो अपनी किस्म की सबसे बड़ी मुहिम है जिसमें तकरीबन 30,000 विद्यार्थियों ने 'ड्रग्गज़ न करूंगा, न करने दूंगाÓ का नारा लगाते हुए नशों से दूर रहने की कसम उठाई। राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने पंजाब के विभिन्न जि़लों में नशों के विरुद्ध हुए सैमीनारों की अध्यक्षता की है जहाँ स्थानीय पुलिस प्रशासन और यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने नौजवानों में नशों और ग़ैर-कानूनी तस्करी के विरुद्ध जागरूकता के लिए सरकार का साथ देने की इच्छा अभिव्यक्त की।राज्यपाल ने सभी राजनैतिक पार्टियों को अपनी पार्टी के हितों से ऊपर उठकर साझे मंच पर आगे आकर समाज में से नशों को उखाडऩे के मुद्दे को ज़ोर देकर उठाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी हरेक व्यक्ति की जि़म्मेदारी बनती है।

उन्होंने कहा कि वह इस सम्बन्धी आवाज़ उठाने के लिए खुद राज्य के हरेक कोने में जाएंगे। उन्होंने कहा,''नशों की इस कुरीति से हमारी नौजवान पीढ़ी को बचाने के लिए समाज के हरेक वर्ग की सहायता की ज़रूरत है। राज्यपाल ने कहा,''नशा तस्करी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा है।सरकार द्वारा विशेष जांच टीम का गठन करके नशों और ग़ैर-कानूनी तस्करी के मुद्दों से निपटने की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए श्री बदनौर ने कहा कि सम्बन्धित विभागों को नशा मुक्ति और पुनर्वास प्रोग्राम के मिशन के तौर पर लागू करने, कोऑर्डीनेट और मॉनिटर करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में नशों के आदी लोगों के ईलाज और पुनर्वास को यकीनी बनाना चाहिए जिससे उनको सम्मान के साथ आम जि़ंदगी जीने के योग्य बनाया जा सके। उन्होंने पुनर्वास के बाद के पड़ाव के दौरान नशों के आदी लोगों के प्रति संभाल और सावधानी पर आधारित पहुँच अपनाने पर ज़ोर दिया। सही रास्ता अपनाने वाले नौजवानों के लिए रोजग़ार के अच्छे मौके यकीनी बनाने के लिए उनको तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।पंजाब की यूनिवर्सिटियों के कुलपति के तौर पर श्री बदनौर ने सभी यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों को नशाखोरी के  विरुद्ध जागरूकता के लिए संदेश फैलाने और नशों के ख़ात्मे के लिए उचित कदम उठाने की अपील की।इस दिशा की तरफ केंद्र सरकार की पहलकदमी का हवाला देते हुए श्री बदनौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही देशभर में नशा तस्करी के धंधे पर नकेल डालने के लिए मुहिम शुरू की है। श्री बदनौर ने बुलंद आवाज़ और स्पष्ट शब्दों में बताया कि सरकार द्वारा नशा तस्करी के गहरे नेटवर्क की समस्या से सख्ती से निपटने के लिए ठोस और व्यापक योजना बनायी गई है। 

 

Tags: VP Singh Badnore , Tandarust Punjab , Anti Drug Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD