Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

योग विश्व को भारत का स्वास्थ्य उपहारः मुख्तार अब्बास नकवी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत ‘योग’ को पूरी दुनिया के लिए अच्छी सेहत का विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है: अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2019

Last updated on: Jun 21, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के पटेल नगर में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग आज पूरी दुनिया के लिए भारत का स्वास्थ्य उपहार बन गया है।श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत ‘योग’ को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया और उसके लोगों के स्वास्थ्य का सिरमौर बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग ने मजहब, मुल्कों और जुबानों की दीवारे तोड़ कर इंसानों को इंसानियत की कदरों से जोड़ने का काम किया है।श्री नकवी ने कि पिछले कुछ सालों से वे खुद नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे है। उन्होंने कहा कि योग अच्छे सेहत की कुंजी है। बेहतर सेहत ही असली दौलत है। उन्होंने कहा, योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है बल्कि स्वास्थ्य का विज्ञान है। योग हमारे तन-मन को ऊर्जा और शांति प्रदान करता है। यह हमारी जीवनशैली को संतुलित बनाने में मदद करता है। योग का मुख्य उद्देश्य तन-मन को अशांत मन को शांति प्रदान करना है। यह न सिर्फ हमारी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाता है बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया योग दिवस को पूरे सम्मान और समर्पण के साथ मना रही है।श्री नकवी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के पटेल नगर में बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्ग के लोगो के साथ मिलकर योगाभ्यास में भाग लिया।   

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD