Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिले में सुचारु ढंग से बिजली सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए उठाए जाए और ठोस कदम : सुंदर शाम अरोड़ा

पावर काम के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Jun 2019

Last updated on: Jun 17, 2019, 00:00 IST

जिले में लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब, सुंदर शाम अरोड़ा ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया विशेष तौर पर उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री ने पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को सख्त हिदायत जारी करते हुए कहा कि लोगों को बिजली सप्लाई संबंधी कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई बाधित होने पर लोगों की शिकायत का तुरंत निपटारा करें, अगर बिजली सप्लाई को लेकर ज्यादा समय लगता है तो उपभोक्ता को जरु र बताएं कि पावर सप्लाई कब तक ठीक होगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया कि बिजली उपभोक्ता की शिकायत का जल्द से जल्द हल किया जाए।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में बिजली सरप्लस है लेकिन मौसम की खराबी, तूफान, आंधी के कारण कई बार बिजली सप्लाई में रु कावट आती है। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के एस.ई को निर्देश दिए कि  जिले के अंतर्गत आते छह मंडलों में हर समय कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों की ड्यूटी निश्चित की जाए ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़ेे। उन्होंने निर्देश दिए कि पावर कार्पोरेशन के शिकायत केंद्र पर लगे कर्मचारी व अधिकारी अपने मोबाइल फोन जरु र उठाएं और लोगों को बिजली सप्लाई संबंधी सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं मरम्मत का काम चल रहा है तो लोगों को मीडिया के माध्यम से पहले अवगत करवाया जाए कि कब से कब तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। श्री अरोड़ा ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ता के प्रति अच्छा व्यवहार रखें और सहजता से उनके सवालों का जवाब दें। 

डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी अधिकारी का मोबाइल फोन बंद नहीं होना चाहिए और न ही कोई अधिकारी अपना स्टेशन छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता की सुविधा के लिए जिले के शिकायत केंद्रों में 270 कर्मचारी हमेशा तैनात है वहीं एमरजेंसी परिस्थिति से निपटने के लिए 15 टीमों में 60 कर्मचारी साजो सामान के साथ हमेशा तैयार रहते हैं, जिसमें गाड़ी के  अलावा जरु री यंत्र शामिल हैं।पावर कार्पोरेशन होशियारपुर के एस.ई.श्री. परविंदर सिंह खांबा ने बताया कि नोडल शिकायत केंद्र उपभोक्ता की समस्या का हल करने के लिए हमेशा खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे 7 दिन, 3 शिफ्टों में हर समय शिकायतों का निवारण किया जाता है व ग्रामीण इलाके में यह कर्मचारी सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक सेवाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एमरजेंसी स्थिति में क्रेन आदि की जरु रत पडऩे जनहित में प्राइवेट ठेकेदारों से भी काम करवा कर सप्लाई बहाल की जाए। उन्होंने बताया कि तूफान, आंधी व आपातकालीन ब्रेक डाउन होने पर उप मंडल स्तर पर एमरजेंसी सर्विस टीमों का गठन किया गया है इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह बैंस व पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारी उपस्थित थे। 

बिजली संबंधी दिक्कत आने पर यहां करें शिकायत:-

शिकायत निवारण के लिए पी.एस.पी.सी.एल. की ओर से उपभोक्ता की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 है, जहां उपभोक्ता 24 घंटे किसी भी समय बिजली संबंधी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, या इसी नंबर No Suplly का SMS भी भेज सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता ई- मेल-  [email protected],,  फेसबुक fb.com/pspclpb,मोबाइल एप Mobile App- pspcl consumer service.pspcl bijli sewa, व्हाट्स एप नंबर 96461-06835, होशियारपुर कंट्रोल रु म 96461-16731,नोडल शिकायत घर शहरी मंडल होशियारपुर 96461-16818 व 01882- 220346,नोडल शिकायत घर(स) मंडल 96466-95366, 96466-95360 व 01882-250345, नोडल शिकायत घर दसूहा मंडल 96466-95848 व 01883-285036, नोडल शिकायत घर मुकेरियां मंडल 96466-95922 व 01883-244183, नोडल शिकायत घर भोगपुर मंडल 96461-95982 व 0181-2722078, नोडल शिकायत घर माहिलपुर मंडल 96466-96037 व 01884-245485 पर संपर्क कर सकता है। 

                                 

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD