Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य सरकार और एफआईजेड के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Jun 2019

Last updated on: Jun 12, 2019, 00:00 IST

हिमाचल सरकार व फ्रैंकफर्ट इनोवेशन जैंटरम (एफआईजेड) के मध्य आज जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आर्युजीनोमिक्स (आयुर्वेदा और जीनोमिक्स), सटीक चिकित्सा, सटीक कृषि आदि क्षेत्रों में सहयोग के क्षेत्र तलाशने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।राज्य में निवेश करने के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आजकल जर्मनी और नीदरलैंड की यात्रा पर है।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न जलवायु परिस्थितियां और विविध भौगोलिक स्थितियां होने के कारण प्रदेश औषधीय पौधों की खेती के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी इच्छुक उद्यमियों को राज्य में अपनी औद्योगिक ईकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।समझौता ज्ञापन समारोह के दौरान एफआईजेड के सीईओ डॉ. क्रिस्टियन गारबे ने एफआईजेड के कामकाज और संबंधित गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने एक-दूसरे से सीखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय आवश्यकताओं की बेहतर समझ होने के साथ यह भी मालूम होगा कि कैसे हेल्थकेयर और वेलनेस सेक्टरों में आर्युजीनोमिक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, विशेष सचिव अबिद हुसैन सादिक, वाणिज्य दूत प्रतिभा पारकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD