Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईआरएसडीसी ने एसएनसीएफ और फ्रांस की एजेंसी-एएफडी के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2019

Last updated on: Jun 11, 2019, 00:00 IST

भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) ने कल 10 जून, 2019 को  फ्रेंच नेशनल रेलवेज (एसएनसीएफ) और फ्रांस की एजेंसी-एएफडी के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया। इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी और फ्रांस सरकार के यूरोप और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री जीन बापटिस्ट लेमोयिन, भारत में फ्रांस के राजदूत श्री अलेक्जेंडर जिगलर और दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।इस समझौते के तहत, फ्रांस की एजेंसी एएफडी ने भारत में रेलवे स्टेशन विकास में सहायता के लिए आईआरएसडीसी के लिए तकनीकी साझेदार के रूप में फ्रेंच नेशनल रेलवेज (एसएनसीएफ)-हब्स और कनेक्शंस के माध्यम से अधिकतम 7,00,000 यूरो का अनुदान प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है। इससे आईआरएसडीसी अथवा भारतीय रेल पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगाडी ने कहा, ‘रेलवे के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच एक मजबूत और पुरानी साझेदारी है। फ्रेंच रेलवेज (एसएनसीएफ) पिछले समय में दिल्ली-चंडीगढ़ रेलखंड के लिए गति बढ़ाने पर आधारित अध्ययन के संचालन में और लुधियाना एवं अम्बाला स्टेशनों के विकास में भारतीय रेल के साथ जुड़ा रहा है। मैं मानता हूं कि भारत-फ्रांस के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत करने में यह प्रयास काफी कारगर साबित होगा और भारतीय रेल को अपने स्टेशनों को विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।’

 

Tags: Suresh Angadi Channabasappa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD