Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईआरसीटीसी ने गोल्‍डन चैरियट ट्रेन चलाने के लिए केएसटीडीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किया

यह रेलगाड़ी दक्षिण भारत में पर्यटन को बढावा देगी : सुरेश सी अंगड़ी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 19 Nov 2019

Last updated on: Nov 19, 2019, 00:00 IST

भरतीय रेल की पर्यटन इकाई ‘ भारतीय रेल खान-पान और पर्यटन निगम लिमिटेड’  (आईआरसीटीसी) ने गोल्‍डन चैरियट ट्रेन के संचालन और प्रचार के लिए आज नई दिल्‍ली में रेल राज्‍य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी और कर्नाटक के पर्यटन मंत्री श्री सी टी रवि की मौजूदगी में कर्नाटक राज्‍य पर्यटन निगम -केएसटीडीसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। इस अवसर पर  रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री विनोद कुमार यादव के अलावा बोर्ड के अन्‍य सदस्‍य तथा आईआरसीटीसी और केएसटीडीसी के अधिकारी भी मौजूद थे।केएसटीडीसी जल्‍दी ही रेलगाड़ी का परिचालन आईआरसीटीसी को सौंपने जा रहा है। आईआरसीटीसी केरल के पर्यटन स्‍थलों के अनुरूप गोल्‍डन चैरियट ट्रेन के परिचालन समय और ठहराव वाले स्‍थानों में बदलाव करने जा रहा है। ट्रेन की समय सारिणी में यह बदलाव राज्‍य के इतिहास, संस्‍कृति, वन्‍य जीव और प्राकृतिक आकर्षणों के अनुरूप होगा। इसमें बांदीपुर, मैसूर, हालीबीड, चिकमंगलूर, हाम्‍पी, बीजापुर और गोवा जैसे पर्यटन स्‍थलों को जोड़ने का प्रस्‍ताव भी है। आईआरसीटीसी रेलगाड़ी की आंतरिक साज-सज्‍जा में बदलाव करने के बाद मार्च 2020 से इसका परिचालन शुरु कर देगा।इस अवसर पर बोलते हुए, रेल राज्य मंत्री  ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के माननीय प्रधान मंत्री, श्री नरेन्‍द्र  मोदी के दृष्टिकोण और देश में कम से कम पांच पर्यटन स्‍थलों को देखने जाने के देशवासियों के लिए उनके स्पष्ट आह्वान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

श्री अंगड़ी ने आईआरसीटीसी और केएसडीटीसी को टिकटों की कीमतें प्रतिस्पर्धी रखने का निर्देश दिया ताकि आम लोग भी इस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा सकें।श्री अंगड़ी ने कहा कि यह ट्रेन दक्षिण भारत में पर्यटन को बढ़ावा देगी। मंत्री ने इस परियोजना की सफलता की कामना की।  इस अवसर पर कर्नाटक के पर्यटन मंत्री ने कहा कि कर्नाटक सरकार और केएसटीडीसी 2008 से ही गोल्‍डन चैरियट ट्रेन का संचालन और रखरखाव देख रही है। यह पूरे दक्षिण भारत की पहली और एकमात्र लक्‍जरी रेलगाड़ी है। उन्‍होंने कहा कि यह रेलगाड़ी इस क्षेत्र की समृद्ध संस्‍कृति और धरोहरों का दर्शन कराती है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि आईआरसीटीसी और केएसटीडीसी के बीच आज हुआ समझौता दोनों के लिए लाभदायी होगा और इस साझेदारी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री विनोद कुमार यादव ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि आईआरसीटीसी और केएसटीडीडी दोनों घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों के लिए गोल्‍डन चैरियट ट्रेन का सफल संचालन और प्रचार करेंगे। उन्‍होंने इस परियोजना के लिए हर संभव जरूरी मदद और सहयोग का आश्‍वासन दिया।गोल्‍डन चैरियट रेलगाड़ी का परिचालन 2008 में शुरु हुआ था। यह कर्नाटक सरकार और भारतीय रेल का संयुक्‍त उपक्रम है। अठारह डिब्‍बों वाली इस रेलगाड़ी  में यात्रियों के लिए 44 कमरे हैं जिसमें एक बार में 84 यात्री सफर कर सकते हैं। यह रेलगाड़ी कर्नाटक तथा दक्षिण भारत के अन्‍य राज्‍यों के महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थलों की यात्रा कराती है।आईआरसीटीसी को देशभर में कई पर्यटन रेल परियोजनाओं को संचालित करने की विशेषज्ञता और अनुभव है। यह बेहद लोकप्रिय महाराजा एक्‍सप्रेस लक्‍जरी रेलगाड़ी का भी संचालन करती है। इसका परिचालन 2010 में शुरु किया गया था।

 

 

Tags: Suresh Angadi Channabasappa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD