Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

मोदी सरकार ने स्‍वस्‍थ समावेशी विकास का वातावरण बनाया है: मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

मोदी सरकार समावेशी विकास, सर्वस्‍पर्शी विश्‍वास के प्रति समर्पित

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2019

Last updated on: Jun 11, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने आज नई दिल्‍ली स्थित सीजीओ कॉम्‍पलेक्‍स के अंत्‍योदय भवन में मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन के प्रबंध निकाय और आम सभा बैठकों की अध्‍यक्षता की।श्री नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वस्थ समावेशी विकास के वातावरण का निर्माण किया है। मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन की 112वीं प्रबंध निकाय और 65वीं आम सभा बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इकबाल, इंसाफ और ईमान की सरकार साबित हुई है। मोदी सरकार समावेशी विकास,  सर्वस्पर्शी विश्वास के प्रति समर्पित है।श्री नकवी ने कहा कि स्‍कूली शिक्षा को बीच में ही छोड़ देने वाली अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की बालिकाओं को शिक्षा और रोजगार प्रदान करने के लिए देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्‍थानों द्वारा संचालित ‘ब्रिज कोर्स’ से जोड़ा जाएगा।मदरसा शिक्षकों को हिन्‍दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कम्‍प्‍यूटर आदि विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे मदरसा के छात्रों को मुख्‍यधारा की शिक्षा प्रदान कर सकें।श्री नकवी ने कहा कि केन्‍द्र व राज्‍य प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे और अन्‍य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक रूप से कमजोर अल्‍पसंख्‍यकों-मुस्लिम, इसाई, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी समुदाय के युवाओं को नि:शुल्‍क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्री ने कहा कि तीन(ई)-शिक्षा, रोजगार और सशक्‍तीकरण के माध्‍यम से अल्‍पसंख्‍यकों विशेषकर लड़कियों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक सशक्‍तीकरण को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए मैट्रिक पूर्व, मैट्रिक बाद और मेधा सह-आय समेत विभिन्‍न छात्रवृत्तियों के माध्‍यम से अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति प्राप्‍त करने वालों में 50 प्रतिशत बालिकाएं होंगी। इसमें अगले पांच वर्षों के लिए दस लाख बेगम हजरत महल बालिका छात्रवृत्ति शामिल हैं।श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत स्‍कूल, कॉलेज, पोलोटेक्‍नीक, बालिका छात्रावास, आवासीय विद्यालय, जन सुविधा केन्‍द्र आदि का निर्माण युद्धस्‍तर पर किया जा रहा है।अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्री ने कहा कि पूरे देश के उन क्षेत्रों में ‘पढ़ो, बढ़ो’ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जहां लोग सामाजिक-आर्थिक वजहों से अपने बच्‍चों को विशेषकर लड़कियों को स्‍कूल नहीं भेजते हैं। यह अभियान बालिकाओं की शिक्षा पर केन्द्रित होगा। इस जागरूकता अभियान के तहत नुक्‍कड़ नाटक, लघु फिल्‍में, सास्‍कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान देश के 60 अल्‍पसंख्‍यक बहुल जिलों में लांच किया जाएगा।        

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD