Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कठुआ दुष्कर्म-हत्या मामले में मास्टरमाइंड व 2 अन्य को उम्रकैद

Listen to this article

5 Dariya News

पठानकोट , 10 Jun 2019

Last updated on: Jun 10, 2019, 00:00 IST

 पंजाब के पठानकोट की एक विशेष अदालत ने जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में सोमवार को सात में से छह को दोषी करार दिया। अदालत ने इनमें से तीन, मंदिर के पुजारी व मामले के मास्टरमाइंड संजी राम, दीपक खजुरिया व प्रवेश कुमार को 25 साल की उम्रकैद की सजा सुनाई।जांच अधिकारियों राज और दत्ता और विशेष पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुमार को मामले में महत्वपूर्ण सबूत नष्ट करने के लिए पांच साल की सजा सुनाई गई।संजी राम के बेटे विशाल को साक्ष्यों की कमी की वजह से रिहा कर दिया गया, लेकिन उसके नाबालिग भतीजे का भाग्य किशोर न्यायालय द्वारा तय किया जाएगा। मामले में आठ आरोपी हैं।उसका मुकद्मा अभी शुरू होना है। जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय में उसकी उम्र निर्धारित करने की याचिका प्रतीक्षारत है, उस पर मुकदमा चलाना शुरू करना अभी बाकी है।

पठानकोट जिला व सत्र न्यायाधीश तेजविंदर सिंह ने खुली अदालत में फैसला सुनाया। मामले की सुनवाई 3 जून को समाप्त हुई।सभी छह आरोपी निचली अदालत के फैसले के खिलाफ एक महीने में उच्च न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं।दोषी करार दिए गए लोगों के परिवारों ने फैसले के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया।बचाव पक्ष के वकील ने कहा, "यह एक बुरा फैसला है और हम इसे उचित अदालत में चुनौती देने जा रहे हैं।"मामले के हाई-प्रोफाइल प्रकृति के वजह से निचली अदालत में फैसले को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।आरोप पत्र के अनुसार, लड़की का अपहरण किया गया और 10 जनवरी 2018 को कठुआ जिले के गांव के मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया। लड़की मुस्लिम खानाबदोश जनजाति से थी। उसे भूखा रखा गया था, नशीली दवाएं दी गईं थीं, चार दिन तक लगातार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और फिर पत्थर से कुचलकर मासूम की हत्या कर दी गई थी।

 

Tags: Rape , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD