Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन के नौवें पूर्ण अधिवेशन की शोभा बढ़ाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडताल (गुजरात) , 10 Jun 2019

Last updated on: Jun 10, 2019, 00:00 IST

गुजरात के वडताल स्थित स्वामी नारायण मन्दिर के विशाल सभागार में आयोजित इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन के नौवें पूर्ण अधिवेशन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। जहाँ पर मुख्य अतिथि के तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सी आर ओ श्री हवीब खां द्वारा इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन के सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व के सर्वसम्मति से निर्वाचन की घोषणा की गई।इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन की कमान गुजरात के वरिष्ठ एवं संघर्षों में तपे श्री बी. आर. प्रजापति को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में तथा श्री जी. प्रभाकरन को महासचिव के रूप में सौंपी गई है। उपाध्यक्ष श्री विनोद कोहली चण्डीगढ़, सचिव श्री रातुल वोरा असम, श्री नारायण पांचाल महाराष्ट्र व वी. विक्रमन केरल, कोषाध्यक्ष श्री विजय एन मेहता गुजरात सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ के नथमल शर्मा, उत्तर प्रदेश के श्री चन्द्रमणि रघुवंशी, उड़ीसा के निरंजन बिस्वाल और पंजाब के श्री नवीन शर्मा निर्वाचित हुए। निर्वाचन में पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश अखौरी का सहयोग सराहनीय रहा।गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी द्वारा उद्घाटित इस पूर्ण अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री चन्द्रमणि रघुवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पी सी चक्रवर्ती व बिजनौर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जहीर रब्बानी, गुजरात से श्री विजय एन मेहता, श्री बाबूलाल चौधरी, श्री नरेंद्र त्रिवेदी, व जयन्ती लाल सेठ, केरल से बाबू थामस व अनिल विश्वासन, छत्तीसगढ़ से श्री हवीब खां व नथमल शर्मा, चण्डीगढ़ से विनोद कोहली. पंजाब से नवीन शर्मा, महाराष्ट्र से नारायण पांचाल, असम से रातुल वोरा, उड़ीसा से निरंजन बिस्वाल और मुंबई से आये दिलीपभाई पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

सभी प्रदेशों के अनेक प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने अपने अपने प्रदेश में संगठन की स्थिति और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन को देश का मजबूत संगठन बनाने के लिए सुझाव दिये। वक्ताओं ने पत्रकारों एवं पत्रकारिता के समक्ष खतरों और चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूत संगठन पर बल दिया।मुख्यमंत्री श्री रुपाणी ने जहां पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया वहीं राज्य सरकार की ओर से सभी प्रतिनिधियों को सरदार सरोवर तथा स्टैचू आफ यूनिटी का भ्रमण कराया और दोपहर का लंच दिया। महासचिव श्री जी प्रभाकरन ने अपनी आख्या तथा संगठन हित में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किये, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।अध्यक्ष श्री बी आर प्रजापति ने जहां सभी प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री बी आर प्रजापति ने कहा,"संगठन को सशक्त सक्षम और गतिशील बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने की कोशिश करूँगा। संगठन में किसीको दरार नहीं डालने दी जाएगी और यदि किसी ने ऐसा करने का दुस्साहस किया तो उसे माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि वे देश के सभी राज्यों का दौरा करके राज्य स्तरीय संगठनों को भी सुदृढ़ और व्यापक बनाएंगे तथा संगठन के नेताओं और स्टेट यूनिटों से जीवन्त संवाद कायम रखेंगे। मेरा लक्ष्य संगठन को मजबूत और व्यापक बनाना तथा पत्रकारों व पत्रकारिता के हितों की रक्षा करना रहेगा, इसके लिए चाहे कोई भी कदम उठाना पड़े अथवा कोई भी बलिदान क्यों न देना पडे?"

 

Tags: Vijay Rupani , CPUJ

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD