Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

ठाकरे के अयोध्या दौरे से राम मंदिर में मदद नहीं मिलेगी : रामदास आठवले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई/दिल्ली , 08 Jun 2019

Last updated on: Jun 08, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को राजग सहयोगी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की अगले हफ्ते अयोध्या दौरे की योजना पर चुटकी ली।आठवले ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, "यदि ठाकरे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी राम मंदिर में कोई मदद तबतक नहीं मिलेगी, जबतक सर्वोच्च न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता।"शिवसेना के नेताओं ने मुंबई में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे इस पर उचित समय पर टिप्पणी करेंगे।आठवले ने कहा, "यदि ठाकरे अपने नवनिर्वाचित सांसदों को अयोध्या घुमाना चाहते हैं तो ठीक है। लेकिन इससे राम मंदिर निर्माण में किसी रूप में मदद नहीं मिलने वाली है।"उन्होंने कहा कि राम मंदिर तभी बनेगा, जब सर्वोच्च न्यायालय का इस मामले में फैसला आएगा, और इसके अलावा ठाकरे चाहे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी कुछ नहीं होने वाला है।आठवले ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत इच्छुक हैं कि राम मंदिर जल्द से जल्द बन जाए, लेकिन सभी को इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करना होगा, जिससे राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होगा।आठवले की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ठाकरे ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाने का निर्णय लिया है। ठाकरे ने पिछले नवंबर में अपने अयोध्या दौरे के दौरान कहा था, "पहले मंदिर, फिर सरकार।" 

 

Tags: Ramdas Athawale

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD