Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:21 IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा। ईशान ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ने कहा कि उनके पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने से ज्यादा जरूरी भारत की पारी की गति को तेज करना था। ईशान ने अपनी आतिशी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए, जिसके दम पर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन लगाने में सफल रही। 

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। दूसरे टी20 को 90 रनों से अपने नाम करने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है।दूसरे टी20 इंटरनेशनल में शतक से महज 19 रन दूर रहने के बावजूद, किशन ने कहा कि उन्होंने उस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए कभी भी धीमी गति से खेलने के बारे में नहीं सोचा। 

बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए वीडियो में किशन ने कहा, "सच कहूं तो, मेरे दिमाग में 100 रन बनाने की बात नहीं थी। मैं बस हर गेंद पर जोर से शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था। मेरे पास थोड़ा धीमा खेलकर अपना शतक पूरा करने का विकल्प था। हालांकि, टीम हमेशा सबसे पहले आती है, टीम को प्राथमिकता देना जरूरी है।

किशन ने उप-कप्तान तिलक वर्मा को भी श्रेय दिया, जिनकी सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी ने सुनिश्चित किया कि भारत अंतिम ओवरों में भी तेजी से रन बनाता रहे। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े और मैच को जिम्बाब्वे की पहुंच से दूर कर दिया। उन्होंने कहा, "जब वह क्रीज पर आए तो यह बहुत महत्वपूर्ण था कि उन्होंने ज्यादा समय नहीं लिया। उन्होंने अपने शॉट्स खेलना शुरू कर दिया, जिससे मुझे भी काफी आत्मविश्वास मिला। मुझे बस ऐसा लगा कि हम फिर से एक अच्छी साझेदारी बना रहे हैं।"

अपनी साझेदारी के बारे में बात करते हुए किशन ने कहा कि स्पष्ट बातचीत ने दोनों को ऐसी पिच के अनुकूल ढलने में मदद की, जो अंतिम स्कोर से जितनी आसान लग रही थी, असल में वैसी नहीं थी। उन्होंने कहा, "हम बस अच्छे शॉट्स खेल रहे थे। हम मैदान पर एक-दूसरे से बहुत अच्छी तरह बात कर रहे थे, क्योंकि सच कहूं तो विकेट आसान नहीं था। गेंद कभी ऊपर तो कभी नीचे आ रही थी। लय बनाए रखने और टीम का लक्ष्य समझने के लिए उन्हें भी श्रेय जाता है। आखिर में सब हमारे पक्ष में रहा और हमने अच्छा स्कोर बनाया।"

किशन ने हरारे में भारतीय समर्थकों की भी खास तारीफ की और पूरी सीरीज के दौरान घर जैसा माहौल बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है। जब आप जिम्बाब्वे आते हैं तो इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। वे यहां आते हैं, हमें सपोर्ट करते हैं, सभी मैच देखते हैं और यह वाकई कमाल का है। मुझे लगता है कि जब वे यहां हैं ही, तो क्यों न जाकर उनके साथ फोटो खिंचवा ली जाए। इस मुकाबले में बहुत सपोर्ट मिला। हमने इसका पूरा मजा लिया और उन सभी का शुक्रिया।"

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD