Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

सीएम फडणवीस से मिले रामदास आठवले, बीएमसी चुनाव रिजल्ट आने से पहले दी बधाई

Devendra Fadnavis, Ramdas Athawale
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 17, 2026, 13:35 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास 'वर्षा बंगला' पर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। आठवले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके घर पर मिलकर उन्हें नगर निगम चुनावों में महायुति की शानदार जीत पर बधाई दी। सत्ता उन्हीं की होती है जिनके साथ हम होते हैं।"

उन्होंने पोस्ट किया, "आज एक बार फिर मुंबईकरों ने तानाशाही को पूरी तरह से नकार दिया है। यह जीत सिर्फ महायुति की नहीं, बल्कि आम लोगों के भरोसे की भी है। यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, लीडरशिप पर जनता के भरोसे और विकास की पॉजिटिव दिशा का सफल फल है।"काउंटिंग के दौरान आईएएनएस से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने दावा किया कि मुंबई में महायुति की जीत पहले से ही तय थी। 

उन्होंने कहा, “मुंबई महायुति के हाथ में आने वाली थी, जिसके लिए हमने प्रयास किया था। उसी तरह के रुझान भी सामने आ रहे हैं। आखिर तक हमें पूर्ण बहुमत भी मिलेगा। बाकी जगहों पर भी भाजपा और शिवसेना सत्ता में आ रही है।”उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुंबई और महाराष्ट्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। आठवले ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में मुंबई और पूरे महाराष्ट्र का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लोगों ने विकास को प्राथमिकता में रखकर मतदान किया है।"

राजनीतिक समीकरणों पर बात करते हुए रामदास आठवले ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हर किसी को सत्ता में आने के लिए अपने-अपने इंतजाम करने का अधिकार है। ठाकरे बंधु साथ आए हैं, लेकिन उन्हें जितनी बड़ी सफलता की उम्मीद थी, वैसी सफलता उन्हें मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।”

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Ramdas Athawale

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD