Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश का अपमान कर रहे राहुल गांधी, जनता सिखाएगी सबक : रामदास आठवले

Ramdas Athawale, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 11:54 IST

पश्चिम बंगाल में आई-पैक ऑफिस में ईडी की छापेमारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि ईडी की कार्रवाई से सरकार का कोई संबंध नहीं होता है। रामदास आठवले ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ईडी के पास अगर कोई सबूत या शिकायत आती है तो अधिकारी जांच के लिए जाते हैं।

वे ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने नहीं गए थे। कंपनी के कारोबार की वजह से ईडी वहां गई होगी। ममता बनर्जी की सरकार को दोष नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीएम ममता बनर्जी को परेशान नहीं करना चाहती है। एसआईआर मतदाता सूची को पारदर्शी और साफ चुनाव कराने के लिए किया जा रहा है। 

फर्जी वोटरों और मृतकों के नाम हटाना इसका मकसद है। अगर कोई अपने देश का नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है तो उसे हटाने का काम एसआईआर के जरिए होता है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी को लोगों ने बहुमत देकर जिताया था तो हमने और पीएम मोदी ने उसका स्वागत किया था।

एसआईआर ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ नहीं है। दिल्ली बुलडोजर एक्शन पर उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाया जाना गलत नहीं है। इसमें कई मंदिर और बुद्ध मंदिर टूट चुके हैं। ऐसे ही विकास में रुकावट बन रही इमारतों को तोड़ा जाता है। इसी तरह अगर कोई मस्जिद अवैध है तो उस पर भी कार्रवाई होती है। किसी को अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। शहर को साफ रखना चाहिए।

भारत की जीडीपी ग्रोथ पर राहुल गांधी के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर आठवले ने कहा कि अगर राहुल गांधी डेड इकोनॉमी कह रहे हैं तो उनका दिमाग खराब हो रहा है। राहुल गांधी को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। जीडीपी को डेड इकोनॉमी कहना ठीक नहीं है। हम दस सालों में चौथे नंबर पर आए हैं। आने वाले दिनों में हम तीसरे नंबर पर पहुंचेंगे और एक दिन हम पहले नंबर पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि ‘डेड इकोनॉमी’ कहकर वह देश का अपमान कर रहे हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

 

Tags: Ramdas Athawale , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD