Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

Abhishek Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:23 IST

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रनों से रौंदा। इस जीत के नायक अभिषेक शर्मा रहे। हालांकि, अभिषेक ने इस मैच में बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से कमाल किया। शानदार गेंदबाजी के बूते अभिषेक ने अपना नाम टी20 इंटरनेशनल की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। अभिषेक बतौर सलामी बल्लेबाज भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर अभिषेक ने 2.5 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेस्ट बॉलिंग स्पेल का रिकॉर्ड वीनू मांकड के नाम दर्ज है। उन्होंने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ 52 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। वहीं, वनडे में रवि शास्त्री के नाम बतौर ओपनर सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड है। शास्त्री ने 1991 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

हालांकि, अभिषेक लगातार दूसरे मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह आठ गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। पहले टी20 में बाएं हाथ का बल्लेबाज सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटा था। भारत की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। 

अपनी इस पारी में ईशान ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 रनों का योगदान दिया, तो तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। ईशान-तिलक की आतिशी पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए।

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से सर्वाधिक 32 रन ब्रायन बेनेट ने बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक के अलावा, भारत की ओर से यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

 

Tags: Abhishek Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD