Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही सरकार : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 16:57 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सामाजिक समानता -समरसता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले रविवार को झज्जर जिला के गांव माजरी में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम-दक्ष, छात्रवृत्ति योजनाएं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की दिशा में नई संभावनाएं प्राप्त हो रही हैं। 

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी और हर वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है। 

उन्होंने बताया कि 2014 में विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी जो कि अब चौथे स्थान पर आ चुकी है, तथा जल्द की भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। मंत्री अठावले ने कहा केंद्र व राज्य सरकारें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। 

उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग तथा जरूरतमंद लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

 

 

Tags: Ramdas Athawale , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD