Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:23 IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए अपने स्वास्थ्य पर नियमित रूप से समय देना चुनौती बनता जा रहा है। इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखाई देने लगता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रोजाना कुछ समय योग के लिए निकाला जाए, तो कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। जैसा कि कहा जाता है, "इलाज से बेहतर बचाव है।" शरीर में रक्त संचार कम होने पर अंगों तक ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाते। 

इसके कारण हाथ-पैर ठंडे पड़ना, सुन्नपन या झुनझुनी महसूस होना तथा चोट या घाव भरने में अधिक समय लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।वहीं, लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने वाले लोगों में पीठ और गर्दन की मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी की समस्या भी आम होती जा रही है। इसकी प्रमुख वजह गलत शारीरिक मुद्रा (बैड पोश्चर), लंबे समय तक लगातार बैठे रहना और नियमित व्यायाम का अभाव माना जाता है। इन कारणों से मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे वे धीरे-धीरे कमजोर हो सकती हैं।

इसी क्रम में आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लोगों को अर्धउष्ट्रासन करने की सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार, यह हल्का बैकबेंड योगासन शरीर को मजबूत बनाने, लचीलापन बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है।आयुष मंत्रालय के मुताबिक, अर्धउष्ट्रासन के नियमित अभ्यास से पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है। 

मंत्रालय का कहना है कि यह कब्ज और पीठ दर्द से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है। इसके अलावा, यह सिर और हृदय क्षेत्र में रक्त संचार बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर को ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति बेहतर ढंग से हो सकती है। मंत्रालय के अनुसार, इस योगासन का नियमित अभ्यास स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम हो सकता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD