Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान

Amjad Khan, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:14 IST

हिंदी सिनेमा के अभिनेता रहे अमजद खान ने फिल्म 'शोले' में ऐसा किरदार निभाया कि आज भी उनकी एक्टिंग की कहानियां जिंदा हैं। महज 51 वर्ष की छोटी आयु में 27 जुलाई 1992 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 12 नवंबर 1940 को जयंत खान के घर जन्मे अमजद खान ने बचपन से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। 

सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में 'नाजनीन' फिल्म में अभिनय किया था। उनको अभिनय की कला विरासत में मिली थी क्योंकि उनके पिता खुद मशहूर अभिनेता थे। 17 वर्ष की उम्र में अमजद फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' में पिता के साथ अभिनय करते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

वर्ष 1973 में फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' में अमजद खान पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर कलाकार के तौर पर सामने आए। इसके बाद वर्ष 1975 में फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह की भूमिका निभाकर उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में अलग ही पहचान बना ली। थिएटर और फिल्मों में काम करने के साथ ही अमजद खान ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। 

बतौर निर्देशक वर्ष 1983 में पहली बार फिल्म 'चोर पुलिस' में हाथ आजमाया था। इसके बाद वर्ष 1985 में फिल्म 'अमीर आदमी गरीब आदमी' उनके निर्देशन में बनी और सफल भी रही। अमजद खान को वर्ष 1976 में बीएफजेए अवार्ड्स में 'शोले' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड दिया गया। 

इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'दादा' और 'याराना' में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड अपने नाम किया। फिल्म 'मां कसम' में उन्होंने बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल का अवार्ड जीता था। अमजद खान की अभिनय के साथ ही साहित्य में रुचि थी। उन्होंने दर्शनशास्त्र में प्रथम श्रेणी में मास्टर डिग्री हासिल की थी। 

इसके साथ ही उनको कई भाषाओं की जानकारी थी। अंग्रेजी और उर्दू के अलावा वे फारसी भाषा में भी काफी पारंगत थे। वर्ष 1972 में उन्होंने शेहला खान से निकाह किया था। अमजद और शेहला के तीन बच्चे हुए। फिल्मों में निभाए उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 27 जुलाई 1992 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

 

Tags: Amjad Khan , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD