Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रामविलास पासवान ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की भावी रूपरेखा पेश की

अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सारा अनाज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदा जाए, यह सुनिश्चित करना लक्ष्य है: श्री पासवान

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2019

Last updated on: Jun 07, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज विशेष जोर देते हुए कहा कि मंत्रालय का मुख्‍य उद्देश्‍य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों की कड़ी मेहनत से पैदा होने वाले अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सारा अनाज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदा जाए तथा इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि भ्रष्‍टाचार पूरी तरह समाप्‍त हो जाए। श्री पासवान ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की भावी रूपरेखा पेश करने के दौरान ये बातें कहीं।केन्‍द्रीय मंत्री श्री पासवान ने कहा कि शांता कुमार समिति की सिफारिशों के अनुसार यह सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी कि एफसीआई की कार्य शैली सुव्‍यवस्थित और अत्‍यंत तेज हो जाए। उन्‍होंने कहा कि देश में 100 लाख टन की गोदाम (साइलो) भंडारण क्षमता सृजित करने की योजना है। पिछली सरकार ने 6.75 लाख टन की भंडारण क्षमता निर्मित की थी, जबकि 22 लाख टन की भंडारण क्षमता का निर्माण कार्य जारी है। श्री पासवान ने कहा कि गोदामों के निर्माण की धीमी गति का मुख्‍य कारण यह है कि गोदामों के ठीक बगल में 1.5 किलोमीटर लम्‍बी रेल साइडिंग (रेल की दूसरी छोटी पटरी) का होना आवश्‍यक है। अब राइट्स को साइलो मॉडल बदलने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है और वह 90 दिनों में अपनी सिफारिशें एफसीआई को प्रस्‍तुत कर देगी। उन्‍होंने कहा कि शेष गोदामों के निर्माण कार्य को वर्ष 2021 तक पूरा करने का लक्ष्‍य है, ताकि मार्च 2022 में खरीदे जाने वाले गेहूं का भंडारण इन गोदामों में किया जा सके।

श्री पासवान ने विशेष जोर देते हुए कहा कि गेहूं और चावल की सरकारी खरीद पहले की ही तरह जारी रहेगी, जिससे कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित किए जाने वाले न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) का लाभ आगे भी निरंतर मिलता रहे। हाल ही में समाप्‍त रबी सीजन में 338 लाख टन गेहूं खरीदा गया है, जबकि वर्ष 2018-19 में 423 लाख टन चावल खरीदा गया है, जिनमें से 341 लाख टन चावल एफसीआई पहुंच चुका है।श्री रामविलास पासवान ने आगे कहा कि एफसीआई की सीधी भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है। यह ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण 3 जून को पूरा हो चुका है, दूसरा चरण जुलाई के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार  श्रेणी 1 के 77 पदों और श्रेणी 2 के 367 पदों की भर्ती जुलाई में शुरू होगी।एफसीआई में 3 प्रकार के मजदूर हैं - विभागीय, दैनिक भुगतान प्रणाली (डीपीएस) और संविदा श्रम के साथ काम नहीं तो वेतन नहीं वाले कामगार। इनके बारे में बात करते हुए श्री पासवान ने कहा कि 3 विभिन्न प्रबंधों को समाप्त करने के लिए और एफसीआई के सभी कामगारों को एकल, एक समान प्रणाली के तहत लाने के लिए सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया जा रहा है। इससे सभी कामगारों के लिए कार्यकाल की स्थिरता और सुरक्षित वेतन उपलब्ध होगा। सभी कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर एक सर्वसम्मति बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एफसीआई में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग में सुधार लाने के लिए मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) लागू की जाएगी। जिसका कार्य अगस्त, 2019 में शुरू होकर अगस्त, 2020 तक पूरा हो जाएगा। इस कदम से एफसीआई के 196 कार्यालयों में कार्यरत 22,000 कर्मचारियों को फायदा होगा।  श्री पासवान ने यह भी कहा कि एफसीआई और सीडब्ल्यूसी की ऑनलाइन डिपो के लिए एकीकरण का कार्य राज्य सरकारों के परामर्श से किया जाएगा और इसके लिए राज्य सरकारों के खाद्य मंत्रियों और सचिवों की जुलाई में आयोजित की जाने वाली बैठकों में एकीकरण के लक्ष्यों को निर्धारित किया जाएगा।  

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD