Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रदूषण का कारण बने उद्योग के प्रति कड़ा रूख अपनाया

पर्यावरण की रक्षा के लिए साझे तौर पर प्रयास करने का आमंत्रण

Listen to this article

5 Dariya News

रूपनगर , 05 Jun 2019

Last updated on: Jun 05, 2019, 00:00 IST

पर्यावरण की रक्षा के लिए कड़ा रूख अपनाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हरेक नागरिक को साझे तौर पर प्रयास करने का न्योता दिया जबकि इसके साथ ही उन्होंने प्रदूषण की रोकथाम के लिए पर्यावरण के मापदण्डों के पालन के लिए उद्योग के साथ सख्ती से पेश आने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहाँ हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने पर्यावरण से सम्बन्धित मसलों को हल करने के लिए ग़ैर -राजनैतिक पहुँच अपनाने की महत्ता दिखाई जिससे हमारी आने वाली पीढ़ीयों को टिकाऊ पर्यावरण मुहैया करवाया जा सके। आज इत्तफाक से पंजाब सरकार के अनूठे प्रोजैक्ट ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ की भी पहली वर्षगांठ थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नीतियाँ बनाकर उनको लागू कर सकती है परन्तु इसको वास्तविक रूप देने के लिए हरेक नागरिक द्वारा निजी यत्न किये जाने की ज़रूरत है और उद्योग द्वारा पर्यावरण नियमों का सख़्ती से पालन करना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है ताकि स्थिरता के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। इस साल विश्व पर्यावरण के अवसर पर इत्तफाक से गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व का भी वर्ष है जो पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा लोगों को संदेश देते रहे हैं।इस साल के अंत में बूढ़े नाले की सफ़ाई का प्रोजैक्ट आरंभ करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हरेक व्यक्ति की जि़म्मेदारी बनती है। उन्होंने लोगों को भूजल की संभाल के लिए जि़म्मेदारी निभाने का न्योता दिया क्योंकि पंजाब में पानी का स्तर नीचे गिर रहा है। अगले 20 सालों में पंजाब के मरूस्थल बन जाने की रिपोर्टों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दुख के साथ कहा कि मुफ़्त बिजली और पानी के साथ इसकी बर्बादी हुई है जिस कारण इस सम्बन्ध में किसानों को अपनी जि़म्मेदारी का एहसास करने की ज़रूरत है।

अमृतसर के हवाई सफऱ के दौरान अपना तजुर्बा साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनको ब्यास नदी तो साफ़ दिखी जबकि दूसरी तरफ़ सतलुज गंदी थी जिसका पानी पास के शहरों, कस्बों और उद्योगों के प्रदूषण के कारण गंदला था। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि चाहे पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड इस स्थिति को उलटने के लिए अपने तरफ से पूरी ताकत लगा रहा है परन्तु इन यत्नों में लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्यावरण को बचाने के लिए जामुन, आम जैसे परंपरागत पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सडक़ों के दोनों तरफ़ सफ़ेदे जैसे पानी के उपभोग वाले पौधे लगाने पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर हुक्म जारी किये हैं और उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी इसकी पाबंदी लगा दी थी। मुख्यमंत्री ने धान के फ़सलीय चक्कर से निकल कर वैकल्पिक फसलों की तरफ लौटने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि माछीवाड़ा में स्थापित किया जा रहा फूड प्रोसैसिंग पलांट इस क्षेत्र में एक अन्य कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की स्थिति बद्तर होती जा रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, वनों का क्षेत्रफल घट रहा है और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है जिस कारण स्थिति को काबू में लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को इस बात के लिए सचेत होने की ज़रूरत है कि वह अपने घर और आस-पड़ोस में पर्यावरण को बचाने के लिए क्या कुछ कर सकता है।यह राज्य स्तरीय समागम आई.आई.टी रोपड़ के कैंपस में हुआ और संस्था द्वारा इस अवसर पर एक प्रस्तुति भी दी गई। आई.आई.टी के डायरैक्टर डॉ. एस.के. दास ने मुख्यमंत्री का पहुँचने पर स्वागत किया।मुख्य मंत्री के साथ उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के अलावा विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और शहीद भगत सिंह नगर के विधायक अंगद सिंह, रोपड़ के विधायक अमरजीत सिंह संधोआ और जिला कांग्रेस समिति रोपड़ के प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लों उपस्थित थे। 

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD