Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अजित डोभाल एनएसए बने रहेंगे, कैबिनेट स्तर का दर्जा मिला

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2019

Last updated on: Jun 03, 2019, 00:00 IST

अजित डोभाल को सुरक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में पांच वर्षो का विस्तार दिया गया है और उन्हें इसके साथ ही नई मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एनएसए के रूप में 31 मई, 2019 से डोभाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, "उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ जुड़ी(को-टर्मिनस) होगी या फिर अगले आदेश तक होगी।"आदेश के अनुसार, "कार्यकाल के दौरान, डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।"मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान डोभाल की निगरानी में दो महत्वपूर्ण आतंक-रोधी अभियान चलाए गए।2016 में, भारतीय सेना ने उरी हमले के बाद पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 2019 में, भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर बमबारी की थी।डोभाल ने इसके साथ ही देश के पूर्वोत्तर सीमा पर डोकलाम में भारत और चीन की सेना के बीच तनाव की स्थिति को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।पुष्ट सूत्रों ने कहा कि डोभाल और नवनियुक्त विदेश मंत्री एस.जयशंकर कूटनीतिक और रणनीतिक मोर्चो पर मोदी सरकार के दो महत्वपूर्ण चेहरे होंगे। दोनों के पास दक्षिण पूर्वी और दक्षिण एशियाई रणनीतिक मामलों में व्यापक अनुभव है।डोभाल और जयशंकर ने इससे पहले ओबामा प्रशासन और मोदी नीत सरकार के बीच करीबी बढ़ाने का काम किया था।29 मई को एक्सक्लूसिव स्टोरी में आईएएनएस ने बताया था कि मोदी के एक सबसे काबिल सलाहकार एनएसए के पद पर बने रह सकते हैं।

 

Tags: Ajit Doval

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD