Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल की एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात

Ajit Doval, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:15 IST

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में देशभर के प्रमुख सूफी और अन्य मुस्लिम विद्वान शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हजरत सैयद नसरुद्दीन चिश्ती कर रहे थे, जो अजमेर दरगाह के वर्तमान आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी होने के साथ-साथ ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने सूफी परंपरा के मूल संदेश- प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। देश में शांति, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

बता दें कि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने देश में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम प्रेस मीट का आयोजन किया। इस प्रेस मीट का विषय “राष्ट्र में शांति को बढ़ावा” रहा, जिसमें सूफी परंपरा के उस संदेश को सामने रखा गया, जो प्रेम, सहिष्णुता और मानवता की एकता पर आधारित है।

परिषद का मानना है कि मौजूदा सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों में जिम्मेदार मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। समाज में भाईचारे, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आगे बढ़ाने में मीडिया एक सशक्त माध्यम है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष हजरत सैयद नसरुद्दीन चिश्ती करेंगे। उनके साथ देशभर से आए प्रख्यात सूफी विद्वान और सम्मानित सज्जादानशीन भी मौजूद रहे। प्रेस मीट के अवसर पर दिल्ली में ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के मुख्यालय कार्यालय का उद्घाटन भी है। 

प्रेस मीट का आयोजन 11 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोदी रोड, नई दिल्ली के कॉन्फ्रेंस हॉल नंबर 2 में किया गया। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल का प्रतिनिधिमंडल देशभर के प्रमुख सूफी और मुस्लिम विद्वानों को साथ लेकर राष्ट्रीय स्तर पर शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ा रहा है। 

प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली से फरीद अहमद निज़ामी, दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के सज्जादानशीन और दिल्ली राज्य प्रभारी, और दीपक शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार, शामिल रहे।

 

Tags: Ajit Doval , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD