Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विजयवाड़ा , 30 May 2019

Last updated on: May 30, 2019, 00:00 IST

हजारों समर्थकों के बीच वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रेड्डी पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं।यहां इंदिरा गांधी म्यूनिसिपल स्टेडियम में राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने एक सार्वजनिक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन भी मौजूद थे।विधानसभा चुनावों में में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने वाले जगन मोहन ने समारोह में दोपहर 12.23 बजे तेलुगू भाषा में शपथ ग्रहण की। यह समय उन्हें उनके सलाहकारों ने सुझाया था।पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) को अब तक की सबसे बुरी हार देकर जगन (46) पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के स्थान पर आए हैं। जगन नए आंध्र प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं।जगन नाम से लोकप्रिय वाईएसआरसीपी नेता यहां खुली छत बाले वाहन में खड़े होकर आए, और मुस्कराते हुए हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया।उनके शपथ लेना शुरू करते ही राज्य भर से आए वाईएसआरसीपी नेताओं और कार्यकर्ता खुशी से चिल्लाने लगे।शपथ के शुरुआती शब्द बोलने के बाद वे थोड़ी देर के लिए रुक गए। वे अपने दिवंगत पिता को याद कर भावुक होते दिख रहे थे। 

उनके पिता वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध थे।राज्यपाल के वहां से जाते ही, जगन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ चंद्रशेखर राव, स्टालिन और जगन की मां वाई.एस. विजयलक्ष्मी भी थीं।इस अवसर पर ईसाई, मुस्लिम, हिंदू पुजारियों ने जगन को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता तथा राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।जगन के शपथ लेते ही विजयलक्ष्मी भावुक हो गईं और रोने लगीं, क्योंकि जगन मुख्यमंत्री के तौर पर पहला भाषण दे रहे थे।कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन विधानसभा चुनावों में पुलिवेंडुला से दोबारा चुने गए। वे दो बार कडपा लोकसभा से भी चुने जा चुके थे। जगन रायलसीमा क्षेत्र के कडपा जिला के निवासी हैं।जगन ने हैलीकॉप्टर दुर्घटना में अपने पिता के निधन होने के 1.5 साल बाद 2011 में कांग्रेस छोड़ दी।जैसे वाईएसआर ने साल 2004 में अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद शपथ ली थी, वैसे ही जगन ने सार्वजनिक समारोह में शपथ ग्रहण किया और पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए।जहां वाईएसआर ने किसानों की ऋण माफी और उन्हें निशुल्क विद्युत आपूर्ति करने के पहले आदेश पर हस्ताक्षर किए, जगन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने के भी आदेश दिए।जनसमूह को संबोधित करते हुए स्टालिन ने जगन को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि जगन वाईएसआर की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाएंगे।चंद्रशेखर राव ने अपने संबोधन में वाईएसआरसीपी की भारी जीत के लिए जगन और आंध्र प्रदेश की जनता को बधाई दी।

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD